Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा

 

बैडमिंटन : दुबई सुपर सीरीज में पी.वी. सिंधु की लगातार तीसरी जीत

पी.वी. सिंधु
पी.वी. सिंधु
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 15 Dec 2017

भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार विजयी क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को दुबई सुपरसीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को मात देते हुए अपराजित रहते हुए ग्रुप दौर का अंत किया। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने यामागुजी को 36 मिनट तक चले आसान मुकाबले में 21-9, 21-13 से मात दी। पहले गेम में सिंधु शुरू से ही हावी रहीं और 5-0 की बढ़त लेने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसानी से पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में हालांकि जापानी खिलाड़ी ने थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन शुरुआत में ही वह कुछ कर सकीं। गेम का पहला अंक यामागुची ने लिया। सिंधु ने तुरंत बराबरी की। कुछ देर तक अंकों की लुकाछुपी चलती रही और स्कोर 4-4 से बराबर था। यहां से सिंधु ने बढ़त लेना चालू रखा और 7-5 का स्कोर कर लिया। जापानी खिलाड़ी इसके बाद वापसी नहीं कर पाई और दूसरे गेम के साथ मैच भी हार गईं। सिंधु ने ग्रुप के अपने पहले मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को मात दी थी जबकि दूसरे मैच में जापान की ही सायाको साटो को हराया था। 

 

Tags: PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD