Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

 

नेताओं ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी से मिलाया हाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर तीखे शब्दों की तकरार के बाद बुधवार को एक कार्यक्रम में एक दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। मोदी और मनमोहन 2001 में संसद पर हुए हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। राहुल और सोनिया ने भी मोदी से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।राहुल गांधी मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद व सुषमा स्वराज से मिले।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हम 13 दिसंबर 2001 को लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी 16 साल पहले इसी दिन आतंकवादियों से संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए लोगों को याद किया।कोविंद ने ट्वीट किया, "घृणा व आतंक की ताकतों ने उसे निशाना बनाया जो हमें सबसे अधिक प्रिय है - भारत का लोकतंत्र व लोकतांत्रिक मूल्य। इसमें वे सफल नहीं हुए और हम उन्हें कभी सफल होने भी नहीं देंगे।"हथियारों से लैस पांच बंदूकधारियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।इस हमले में पांच दिल्ली पुलिस के कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला अधिकारी, संसद के दो कर्मचारी व एक माली शहीद हो गए थे।इसमें एक पत्रकार भी घायल हुआ था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। सभी पांचों आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।साल भर बाद अफजल गुरु सहित चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन पर मुकदमा चलाने के बाद इन्हें दोषी पाया गया था। अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 को फांसी दे दी गई थी।

 

Tags: Narendra Modi , Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD