Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव अभियान को तमाशे व निम्न स्तर पर पहुंचाया : शिवसेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2017

Last updated on: Dec 11, 2017, 00:00 IST

शिवसेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'तमाशा करने' व मौजूदा गुजरात चुनाव अभियान को 'निम्न स्तर' तक पहुंचाने का आरोप लगाया। केंद्र व राज्य में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल शिवसेना ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए विकास के मुद्दे को छोड़कर अपने चुनाव अभियान में 'मुगल शासन की कब्र खोदी।'शिवसेना हाल के समय में तनावपूर्ण संबंधों के कारण भाजपा पर प्रहार करती रही है। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' के संपादकीय में कहा, "गुजरात की जनता ने इन्हीं सब वजहों से कांग्रेस को गत 22 वर्षो से नकारा है..प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य में विकास व प्रगति के मुद्दे को छोड़कर 'तू-तू, मैं-मैं' पर लगे हुए हैं।"कड़े शब्दों वाले संपादकीय में इस बात की ओर इशारा किया गया कि कैसे मोदी अपनी जनसभा में कभी 'बहुत भावुक' व कभी 'बहुत आक्रमक' रूख अख्तियार कर लेते हैं और आश्चर्य जताया कि राहुल गांधी को हराने के लिए कैसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मुख्यमंत्री इस तरह की निम्न स्तरीय चुनावी रणनीति अपना रहे हैं।

संपादकीय के अनुसार 'नीच' बयान 'नौकरीविहीन' कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया और जिसका जवाब मोदी ने इस टिप्पणी को गुजराती अस्मिता से जोड़ कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ने से कांग्रेस को मणिशंकर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाना पड़ा और अय्यर ने माफी मांगी।संपादकीय के अनुसार, "मोदी ने कहा कि मुझपर की गई यह टिप्पणी देश का अपमान नहीं है, बल्कि गुजरात के लोगों का अपमान है", जिसके बाद कांग्रेस को इस टिप्पणी की क्षतिपूर्ति करने के लिए आनन-फानन में अय्यर को पार्टी से निलंबित करना पड़ा।संपादकीय में कहा गया है कि इस तरह के बयान से, मोदी खुद को छोटा बना रहे हैं...हमलोग हमेशा यह समझते हैं कि वह लोगों और देश के सभी हिंदुओं के 'गौरव' हैं लेकिन वह अभी भी गुजरात र्ढे से चिपके हुए हैं।शिवसेना ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा, "वह राष्ट्रीय नेता से ज्यादा खुद को क्षेत्रीय नेता के रूप में पेश कर रहे हैं लेकिन जब कोई क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा उठाता है तो वे लोग राष्ट्रीय गौरव की तलवार चलाकर चुप रहने की धमकी देते हैं।

"संपादकीय के अनुसार, "यह भाजपा द्वारा स्पष्ट कर दिया गया कि चुनाव जीतने में झूठ और सच, यहां तक की 'विकास' के मुद्दे का भी कोई मतलब नहीं है, यही कारण है कि पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करना भूल गई और किसी ने भी चुनाव अभियान में विकास का मुद्दा नहीं उठाया।"संपादकीय में कहा गया है कि गुजरात चुनाव अभियान ड्रामेबाजी, भावुक भाषण देना, आंसू गिराना और तांडव करने तक पहुंच गया है और अंतिम चरण में, मोदी 'मेरे देश के लोग मेरा परिवार हैं' कहकर बहुत भावुक हो जाते हैं।संपादकीय में सवाल उठाया गया है कि क्या इससे पहले के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं का देश के लोगों के साथ कोई संबंध नहीं रहा है? इंदिरा गांधी जैसी नेता ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया जबकि कई अन्य ने देश के लिए वर्षो जेल में बिताए।शिवसेना ने कहा, "उन्होंने अपना बहुत कुछ बलिदान किया क्योंकि वे लोग भारत के लोगों को अपना परिवार मानते थे।"संपादकीय में कहा गया है कि न केवल वे लोग, बल्कि सीमा पर शहीद होने वाले सैनिक भी उसी परिवार का हिस्सा हैं। इसमें सत्तारूढ़ दल से अपील की गई है कि वह अपने बहुत अधिक भावोत्तेजक भाषणों पर लगाम लगाए।

 

Tags: Shivsena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD