Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

उत्तर प्रदेश में कोई सड़क 7 मीटर से कम चौड़ी नहीं बनेगी : केशव प्रसाद मौर्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Dec 2017

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सड़कों का जाल है, पर तकनीक सही नहीं होने के कारण दिक्कत हुई। अब प्रदेश में सड़क बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होगा। अब यूपी में 7 मीटर से कम चौड़ी सड़कें नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाएगी, ताकि प्रदेश में उसको लागू कर कम समय और कम लागत में अधिक टिकाऊ सड़के बना सके। पहले सड़कों की आयु 5 वर्ष आंकी जाती थी, लेकिन नई तकनीक से बनी सड़कों की आयु 20 वर्ष होगी। मौर्य डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय में 'नई तकनीक से सड़कों का निर्माण' विषयक लखनऊ कॉन्फ्रेंस संपन्न होने के बाद रविवार को विश्वेश्वरैया सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में 14 राज्यों के लोक निर्माण मंत्री, विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियां और देश-विदेश से आए तकनीकी विशेषज्ञों ने नई तकनीक व नई प्रैक्टिस के बारे में बेहतरीन सुझाव दिए।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सभी सुझावों को सम्मिलित करते हुए विशेषज्ञों द्वारा संकलित संस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। सरकार द्वारा उन प्रस्तुतियों पर विचार किया जाएगा तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। केशव ने कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कांफ्रेंस की जाएगी। जूनियर इंजीनियर से लेकर इंजीनियर तक में संवाद के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार होगा। मौर्य ने कहा, "बिहार व महाराष्ट्र की कुछ अच्छी तकनीकें यूपी में भी प्रयोग की जाएंगी। हम प्रदेश में अब पीडब्ल्यूडी को श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। नीदरलैंड्स से आने वाली मशीनें मेक इन इंडिया के जरिए भारत में बनाने की योजना है। प्रदेश में रोड एम्बुलेंस के इस्तेमाल की योजना भी है।"

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD