Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

एचडब्ल्यूएल फाइनल्स : जर्मनी को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 10 Dec 2017

भारतीय हॉकी टीम ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर रविवार को हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में जर्मनी को रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने जर्मनी को 2-1 से मात दी।मैच में गोलकीपर सूरज कारकेरा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पहले क्वार्टर में जर्मनी की टीम गोल दागने में नाकाम रही। 14वें मिनट में जर्मनी को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागने का अवसर मिला था, जिसे असफल करने में भारत कामयाब रहा।दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में एस.वी. सुनील ने आकाशदीप से मिले पास को जर्मनी के नेट में पहुंचाया और भारत को 1-0 से बढ़त दी। जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। 36वें मिनट में मार्क एपेल ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। भारतीय टीम को इस बीच गोल दागने के अवसर मिले थे, लेकिन जर्मनी के गोलकीपर ने भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी। भारतीय टीम को 54वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। हरमनप्रीत ने कोई चूक न करते हुए बॉल सीधे जर्मनी के गोल पोस्ट तक पहुंचाई और 2-1 से जीत भारत की झोली में डाल दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD