Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील

 

डोनाल्ड ट्रंप ने संरक्षित भूमि में सबसे बड़ी कटौती का आदेश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 05 Dec 2017

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के इतिहास में सार्वजनिक संरक्षित भूमि में अब तक की सबसे बड़ी कटौती का आदेश दिया है। ट्रंप ने यूटा में परिस्थितिकी वैज्ञानिकों और अमेरिका के मूल निवासियों की कड़ी निंदा के बीच दो राष्ट्रीय स्मारकों की भूमि में 9,200 वर्ग किलोमीटर की कटौती का आदेश दिया है। एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सॉल्ट लेक सिटी के दौरे पर ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा द्वारा नामित बियर्स इयर्स की संघीय संरक्षित भूमि को 13 लाख एकड़ से घटाकर लगभग 2,20,000 एकड़ करने का आदेश दिया। राष्ट्रपति ने ग्रैंड स्टेयरकेस-एस्केलेनट के आकार को 19 लाख एकड़ से घटाकर केवल 10 लाख एकड़ तक करने का आदेश दिया। ग्रैंड स्टेयरकेस-एस्केलेनट को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा राष्ट्रीय स्मारक नामित किया गया था।ट्रंप ने उन लोगों की आलोचना की 'जिनकी राय यह थी कि यूटा के प्राकृतिक संसाधनों को वाशिंगटन स्थित नौकरशाहों द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए।'यूटा स्टेट कैपिटल में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "क्या लगता है? वे गलत हैं।" 

ट्रंप ने कहा कि उनका यह 'ऐतिहासिक' कदम संघीय सरकार द्वारा अतिक्रमण करने के विपरीत यूटा के नागरिकों के लिए भूमि के अधिकार को बहाल करने के लिए उठाया गया है।1906 एंटीक्वटीज एक्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्मारक, जो संघ द्वारा संरक्षित भूमि हैं, राष्ट्रपतियों द्वारा कांग्रेस की मंजूरी के बिना बनाया जा सकता है, हालांकि राष्ट्रीय पार्कों के लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होती है।ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्तियों ने उस कानून का उल्लंघन किया जो संघीय नियंत्रण के तहत अधिक जमीन और पानी की जगह लेता है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने से स्थानीय निवासियों से निर्णय लेने की योग्यता छीन ली गई कि वह उन क्षेत्रों का सर्वोत्तम उपयोग कैसे करें।इस फैसले के विरोध में पांच अमेरिकी मूल जनजातियां ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा करने जा रही हैं। ये जनजातियां बीयर्स इयर्स के लिए संघीय संरक्षण पाने के लिए दबाव डाल रही हैं। इन जनजातियों में होपी, नवाजो नेशन, यूटे पर्वत जनजाति, पुएब्लो और यूटे इंडियन जनजाति शामिल हैं।

 

Tags: Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD