Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल

 

जापानी जहाज ने कोई बचाव अभियान नहीं चलाया : पिनरई विजयन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 02 Dec 2017

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन मछुआरों को बचाने को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों की निंदा की है। दरअसल, शुक्रवार को यह अफवाह फैलाई गई थी कि जापान के एक जहाज ने गहरे समुद्र में केरल के 60 मछुआरों को बचाया था। विजयन ने अफवाह फैलाने वालों को 'सनकी' बताया है। तिरुवनंतपुरम के जिलाधीश एस. वासुकी ने ही शुक्रवार शाम मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह जापान की सरकार धन्यवाद देना चाहती हैं, क्योंकि उनकी एक जहाज ने चक्रवाती तूफान ओखी के केरल तट से टकराने के बाद केरल के 60 मछुआरों को बचा लिया। उन्होंने कहा था कि मछुआरे विजिंजम तट पर आएंगे, जिसके बाद मछुआरों की भारी भीड़ विजिंजम तट पर जुट गई। वे सभी अपने खोए रिश्तेदारों की वापसी पर उनके स्वागत में खड़े थे। तट पर कई रोगीवाहन (एबुंलेंस) भी मंगाए गए थे। बाद में खबर आई कि चूंकि जापानी जहाज कोच्चि जा रहा है, इसलिए मछुआरों को वहीं उतारा जाएगा। रात में ही लोग असलियत से वाकिफ हो गए कि 'खबर झूठी' थी। विजयन ने कहा, "आप नहीं जानते, कुछ लोग सनकी हैं, वे ऐसी अफवाहें फैलाने के लिए बुरे दिनों का उपयोग करते हैं।" उन्होंने कहा कि अब तक 400 मछुआरों को बचाया गया है, जबकि 100 अभी लापता हैं। प्रदेश की मत्स्यपालन मंत्री जे. मर्सिकुट्टी भी झूठी खबर फैलाने को लेकर परेशान थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है और सभी एजेंसियां राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रदेश के आला अधिकारियों ने बताया कि केरल और तमिलनाडु के तटीय जिलों में ओखी तूफान आने के बाद भारतीय नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षकों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD