Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

अगला दशक मनोरंजन उद्योग का सुनहरा दौर होगा : मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Nov 2017

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने यहां कहा कि आगामी दशक भारत में मनोरंजन और डिजिटल उद्योग के लिए एक सुनहरा दौर होगा।अंबानी यहां शुक्रवार को वायकॉम18 की 10वीं वर्षगांठ के जश्न समारोह में शामिल हुए, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाले नेटवर्क18 और वायकॉम अईएनसी के बीच 50-50 फीसदी हिस्से वाला सहभागिता है। उन्होंने कहा कि उनका समय और समर्थन कंपनी के 1,500 से ज्यादा परिवार के लिए जन्मदिन का तोहफा है। अंबानी ने कहा, "अगले 10 सालों में भारत में डिजिटल उद्योग और मनोरंजन उद्योग काफी बढ़ने वाला है। वास्तव में, अगला दशक मनोरंजन उद्योग के लिए सुनहरा दौर होगा।" 

अंबानी ने यह भी कहा, "हम भारत को मोबाइल डाटा तके खपत में 155वें स्थान से पहले पायदान पर ले आए हैं। पिछले हफ्ते सिर्फ जियो पर 200 करोड़ घंटे वीडियो देखे गए।" वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स ने उपस्थित होने के लिए और ज्ञान भरी बातें करने के लिए अंबानी का आभार जताया। एनएससीआई डोम में आयोजित समारोह में शंकर महादेवन, कैलाश खेर व मीका ने प्रस्तुति दी। समारोह में आशीष चौधरी, सुनील ग्रोवर, भारती सिंह और अर्जुन बिजलानी जैसे टीवी कलाकार शामिल हुए। 

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD