Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए

Listen to this article

5 Dariya News

आदमपुर (जालंधर) , 16 Nov 2017

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (16 नवंबर, 2017) पंजाब के अदमपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली पंजाब यात्रा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि देश को भारतीय सेना का और सेना को पंजाब का योगदान असाधारण है। सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर के रूप में वे पंजाब आकर तथा भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान करके प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि दोनों इकाइयों का इतिहास पेशेवर उत्कृष्टता का है। राष्ट्र उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में समर्पण और साहस के लिए कृतज्ञता और प्रशंसा के साथ सम्मान देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व पटल पर भारत के उदय के अनेक आयाम है परन्तु यह प्रमुख रूप से हमारे सशस्त्र सेनाओं है। यद्यपि हम शांति के लिए प्रतिबद्ध है तथापि हम पूरी ताकत से अपने राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़संकल्प हैं। जब भी जरूरत पड़ी है हमारी सेना के जवानों ने बहादुरी से मुकाबला किया है। देश का प्रत्येक नागरिक चैन की नींद सोता है क्योंकि वह जानता है कि सशस्त्र सेनाएं उसकी रक्षा के लिए मौजूद हैं। राष्ट्रपति महोदन ने 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई के सैन्यकर्मियों, अवकाशप्राप्त सैन्यकर्मियों और उनके परिजनों की राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD