Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

दुनिया को नए डिजिटल जिनेवा संधि की जरूरत : ब्रैड स्मिथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिनेवा , 11 Nov 2017

एक नए डिजिटल जेनेवा संधि की जरूरत है, जो सरकार को अपने नागारिकों को अन्य देशों की सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर हमलों से बचाए और उनकी सुरक्षा करे। माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने यह बातें कही। स्मिथ ने यहां संयुक्त राष्ट्र में साइबर सुरक्षा से जुड़े वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा के दौरान कहा कि नए दौर के साइबर हथियारों के विकास के साथ ही देशों के बीच साइबर हथियारों की दौड़ शुरू हो गई है।द रजिस्ट्रार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ ने पिछले महीने उत्तर कोरिया पर सार्वजनिक रूप से वानाक्राय रैनसमवेयर हमले का आरोप लगाया था।वानाक्राय रैनसमवेयर हमले से 150 देशों में दो लाख से भी अधिक कम्प्यूटर प्रभावित हुए थे और दुनिया को 'अदृश्य' साइबर हथियारों से होने वाले व्यापक नुकसान का पता चला था।स्मिथ ने शुक्रवार को एक ब्लॉग में कहा, "वानाक्राय ने दुनिया को चेतावनी दी है। अगर हम देशों द्वारा किए जा रहे साइबर हमलों के खतरे से निपटने के लिए और प्रयास नहीं करेंगे तो दुनिया एक खतरनाक जगह बन जाएगी।"

स्मिथ ने कहा कि हालांकि माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर साइबर हमले के खतरे से निपटने की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन यह सोचना भूल होगी कि निजी क्षेत्र केवल अपने दम पर इसे रोक सकता है। क्योंकि यह किसी देश द्वारा किए जा रहे हमले जितना कठिन है।उन्होंने कहा कि आज प्रौद्योगिकी क्षेत्र को किसी भी जगह साइबर हमले का शिकार हुए किसी नागरिक की मदद के लिए 'न्यूट्रल डिजिटल स्विटजरलैंड' के तौर पर कार्य करना होना।उन्होंने कहा, "इंटरनेट पर साइबर सुरक्षा के भविष्य के लिए कई लोगों द्वारा कई कदम उठाए जाने की जरूरत है..दुनिया को एक डिजिटल जिनेवा संधि की जरूरत है और साथ ही एक अधिक सुरक्षित दुनिया बनाने के लिए कई अतिरिक्ति कदम उठाने की जरूरत है।"

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD