Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नोटबंदी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2017

नोटंबदी के एक साल पूरे होने पर मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सभी प्रमुख विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों, किसान समूहों, मीडियाकर्मियों, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं और लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने पिछले साल आठ नवंबर को लिए गए इस फैसले की सराहना करते हुए विज्ञापनों की झड़ी लगा दी। राज्य के अंदर विभिन्न प्रकार से इस फैसले का विरोध किया गया। जिसमें जुलूस, अंत्येष्टि, बरसी स्मारक प्रार्थना, 500 और 1000 रुपये के नोटों का श्राद्ध, मानव श्रंखला, संदेश, गीत, कार्टून शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर नोटबंदी पर तंज कसते हुए चुटकुले भी देखने को मिले। मुंबई, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, सांगली, कोल्हापुर और अन्य प्रमुख शहरों में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, वामपंथी, समाजवादी दलों, किसान संगठनों और यहां तक कि सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।मुंबई के आजाद मैदान में कांग्रेस और राकांपा ने साल भर पहले 500 और 1,000 रुपये के नोटों की 'मौत' पर शोक सभा की।

अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, संजय निरूपम, राधाकृष्ण विखे-पाटील समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया। नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले ने 'अर्थव्यवस्था को कगार पर' पहुंचा दिया है। वहीं भाजपा ने राजग में सहयोगियों के अलावा अपने केंद्रीय मंत्रियों और अन्य शीर्ष नेताओं को नोटबंदी के फैसले को सही साबित करने के लिए तैनात किया था। केंद्रीय नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में इस कदम की प्रशंसा की और दावा किया कि नोटबंदी से प्रभावित लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को 'व्हाइट मनी डे' नामक एक समारोह का आयोजन किया और पिछले साल मोदी के इस 'साहसपूर्ण कदम' को लागू करने की सराहना की।इसके अलावा सरकार ने बड़े पैमाने पर मीडिया अभियान भी शुरू किया, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में नोटबंदी के लाभ पर चर्चा की गई। नोटबंदी के फायदे गिनाने के लिए विशेष रूप से वेबपेज बनाए गए हैं और लघु फिल्म और वृत्तचित्र पोस्ट किए गए हैं।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD