Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कांग्रेस ने काला दिवस, भाजपा ने कालाधन मुक्ति दिवस मनाया

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 08 Nov 2017

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने देश में केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किए जाने को एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को अपने-अपने तरह से याद किया। कांग्रेस ने जहां इस फैसले को जनविरोधी करार देकर 'काला दिवस' मनाया, तो भाजपा ने इस दिन को कालाधन मुक्ति दिवस के तौर पर मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर नोटबंदी की सालगिरह को 'काला-दिवस' के रूप में मनाया गया। राजधानी में रोशनपुरा क्षेत्र में दिए गए धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी हाथ और सिर पर काली पटटी बांधे हुए थे। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालयों पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थानीय सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, नगर पालिका, नगर परिषद, मंडी एवं अन्य संस्थाओं के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

भाजपा ने नोटबंदी का एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में 'कालाधन विरोधी दिवस' मनाया। प्रदेश संगठन के 56 जिलों के 833 मंडलों में मशाल जुलूस, संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। विभिन्न जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर नोटबंदी के फायदे से जनता को अवगत कराया।भोपाल के 19 मंडलों में मशाल जुलूस निकाला गया, जिनमें विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षद्गण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सीहोर में लीजा टाकिज चौराहे पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सांसद आलोक संजर ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के आज सफलतम एक वर्ष पूर्ण हुए। इस एक वर्ष में आतंकवाद, नक्सलवाद की कमर टूटी है। कालेधन पर अंकुश लगा है। ग्वालियर में नोटबंदी के समर्थन और कालेधन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान, पुतला दहन तथा नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD