Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

गांधी-नेहरू परिवार करप्शन का पर्यायवाची : स्मृति ईरानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Nov 2017

नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर लखनऊ पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की। उन्होंने इसका समर्थन करने के लिए जनता के प्रति आभार जताया, वहीं नोटबंदी को गांधी परिवार के लिए ट्रेजेडी करार दिया और कहा कि गांधी-नेहरू परिवार करप्शन का पर्यायवाची है। उनके लिये निश्चित ही नोटबंदी ट्रेजेडी है, क्योंकि एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "एक वर्ष पहले मोदी के नेतृत्व में हमने काले धन के खिलाफ नोटबंदी का ऐतिहासिक कदम उठाया था। काले धन के खिलाफ इस महायज्ञ में सहयोग के लिए हम भाजपा की ओर से राष्ट्र के सभी नागरिकों का आभार प्रकट करते हैं।"स्मृति ने कहा, "मई, 2014 से पहले सर्वोच्च न्यायालय ने तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार को कालेधन के खिलाफ एक एसआईटी के गठन का आदेश दिया था, लेकिन उसे नहीं माना गया। मोदी सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में हमने कालेधन के खिलाफ एसआईटी की स्थापना का निर्णय लिया।"उन्होंने कहा कि 28 साल पहले बने बेनामी संपत्ति एक्ट को केंद्र की भाजपा सरकार ने लागू किया।

स्मृति ने कहा, "जनता पहले घोटालों पर बात करती थी, अब हमारी सफलता की तारीफ करती है। काला धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी जी के नेतृत्व में नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक था। काला बाजारी और विश्व के आर्थिक इतिहास में यह कदम एक बहुचर्चित विषय बन चुका है।"केंद्रीय मंत्री ने बताया, "गत एक वर्ष में संदिग्ध ट्रांजेक्शन की एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये से एक लाख 70 हजार करोड़ की राशि की पड़ताल चल रही है। 17.77 लाख करोड़ रुपये की करेंसी सर्कुलेशन में थी, जो 3.90 लाख करोड़ रुपये तक घट गई है।"उन्होंने कहा, "इनकम टैक्स के सर्वे में अघोषित आय के मामलों में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सेल्फ एसेसमेंट टैक्स के मामलों में 32.45 फीसदी की वृद्धि हुई है।"मंत्री ने कहा कि इन जानकारियों के कारण 2.24 लाख शेल कंपनियां बंद हो चुकी हैं। स्मृति ने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में हमने जनता के माध्यम से सफलता प्राप्त की है। इन साढ़े तीन सालों में मोदी सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरी है। इसके लिए मैं जनता का आभार प्रकट करती हूं।"

 

Tags: Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD