Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

हिमाचल चुनाव : 'पालमपुर' में विरासत और खुद को साबित करने की जंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 08 Nov 2017

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव राज्य के दिग्गज नेताओं के राजनीतिक सफर के लिए भी याद किया जाने वाला है। एक तरफ जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार विद्या स्टोक्स का राजनीतिक करियर विवादों के बाद समाप्त हो गया, तो वहीं एक नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक अरसे से कायम अपने दबदबे और अपनी विरासत को अपने बेटे के हाथों सौंप राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। सीट संख्या-19 यानी पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2012 के चुनाव के वक्त कुल 64,197 मतादाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर क्षेत्र में कांग्रेस को कमान सौंपी थी। चाय बागानों और देवदार के घने वनों से घिरा पालमपुर उत्तर पश्चिम में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पालमपुर दुनिया भर में पैरा ग्लाइडिंग, पर्वत श्रृंखलाओं के सुंदर दृश्य, प्राचीन मंदिरों और 100 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाली बंदला नदी के लिए भी जाना जाता है। ठंड के दिनों में बर्फबारी के कारण यहां विंटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां आम हैं। 

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो पालमपुर अति विशिष्ट क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा ही जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान किया है। इसका उदाहरण इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता बृज बिहारी लाल बुटेल है। बुटेल सूद बिरादरी से आते हैं। हैरत की बात यह है कि इस क्षेत्र में सूद बिरादरी का प्रतिशत 2 फीसदी से अधिक नहीं है। पालमपुर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में शिक्षा हब के रूप में जाना जाता है। चाय के बागानों के कारण यह क्षेत्र एक व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरा है। बात करें क्षेत्रीय राजनीति की तो मौजूदा विधायक बृज बिहारी लाल राजनीति को अलविदा कह चुके हैं। बृज ने इस क्षेत्र से 1985,1993,1998,2003 और 2012 में चुनाव जीता था। 76 वर्षीय बुटेल स्वास्थ्य कारणों से चुनावी मैदान से बाहर है। सहकारिता आंदोलन से जुड़े बृज लाल ने समाज सेवा के रूप में अनूठी छाप छोड़ी है। बृज राज्य में सरकार के अंदर कई मंत्रियों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बृज लाल ने 9 जनवरी 2013 को विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाला था। विधानसभा चुनाव 2017 मे बृज लाल के अलविदा कहने के बाद कांग्रेस ने उनके बेटे आशीष बुटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। आशीष का यह पहला चुनाव है। आशीष ने युवा कांग्रेस के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 

आशीष प्रदेश कांग्रेस सचिव होने के साथ साथ ऊना व कुल्लू जिले के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। इस चुनाव में आशीष पर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव होगा। वहीं भाजपा में इस सीट को लेकर चली खींचतान ने पालमपुर को हॉट सीट में तब्दील कर दिया है। दरअसल, पालमपुर विधानसभा से लगातार तीन चुनाव लड़ चुके प्रवीण कुमार ने टिकट न मिलने के कारण पार्टी के खिलाफ चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। इन तीन चुनाव में दो बार कांग्रस और एक बार उन्हें जीत मिली है। भाजपा ने इस दफा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी को मैदान में उतारकर कांग्रेस के लिए राह मुश्किल कर दी है। इंदू को टिकट मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने पालमपुर में रैली कर उन्हें जीताने की अपील की थी। इसके अलावा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के बाल मुकुंद, माकपा के लेख राज और भाजपा से पत्ता कटने के बाद प्रवीण कुमार निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। पालमपुर विधानसभा सीट पर विरासत और खुद को साबित करने की जंग में जीत किसकी होगी यह देखना दिलचस्प रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव 9 नवंबर को होगा। मतों की गणना 18 दिसंबर को होगी।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD