Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

हिमाचल चुनाव : महेश्वर के साथ से भाजपा करेगी 'कुल्लू किला' फतह?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 06 Nov 2017

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश यूं तो अपनी बरसों पुरानी खूबसूरती और हरियाली के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पर्यटकों को इस राज्य की जो एक चीज सबसे ज्यादा पसंद है वह है कुल्लू और मनाली पर्यटन स्थल। गर्मी के मौसम में देश के कोने कोने से पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। जब यह क्षेत्र देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है तो यहां की राजनीति भी इस क्षेत्र के विकास के लिए अहम मानी जाती रही है। परीसीमन के बाद कुल्लू और मनाली दोनों विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग हो गए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट संख्या-23 कुल्लू विधानसभा। मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत और कुल्लू जिले का हिस्सा कुल्लू विधानसभा की कुल आबादी 117,238 है, जिसमें से इस बार 76230 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। विज नदी के किनारे बसे कुल्लू क्षेत्र को 'देवताओं की घाटी' कहा जाता है। सिल्वर वैली के नाम से प्रसिद्ध यह क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ एडवेंचर स्पोर्ट के लिए खासा मशहूर है। कुल्लू क्षेत्र हवाई सेवा से जुड़ चुका है। कुल्लू विधानसभा राजनीतिक पृष्ठभूमि की दृष्टि से राजपूत बहुल क्षेत्र है और इसके बाद नंबर ब्राह्मण मतादाताओं का आता है। इस क्षेत्र की यह खासियत रही है कि यहां बरसों से राज परिवार राज करता आया है। कुल्लू विधानसभा में 1967 के बाद से अब तक हुए 11 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह बार बाजी मारी है, जिसमें से अकेले चार बार 1985, 1990, 1998 और 2003 में राज किशन गौड़ ने कांग्रेस का इस सीट पर प्रचम लहराया था। राज के बाद कांग्रेस इस सीट को पिछले एक दशक से हथियाने में कामयाब नहीं हो पाई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन बार 1982, 1993 और 2007 में इस सीट पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा यहां से एक बार जनता पार्टी और एक दफा हिमाचल लोकहित पार्टी ने जीत हासिल की है। चुनाव से पहले हिमाचल लोकहित पार्टी का भाजपा में विलय हो गया है। 

कुल्लू विधानसभा पर मौजूदा विधायक और राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले नेता महेश्वर सिंह क्षेत्रीय राजनीति के महारथियों में से एक गिने जाते हैं। 68 वर्षीय सिंह ने 1972 में कुल्लू नगर पालिका का सदस्य बन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वे जनता पार्टी में शामिल हो गए और जनता पार्टी के विधायक दल के महासचिव बने। सिंह दो बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और तीन बार भाजपा के बैनर तले सांसद रहे हैं। लेकिन पार्टी की नीतियों के विरोध के चलते उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया और अपनी नई पार्टी हिमाचल लोकहित पार्टी का गठन किया और 2012 में कुल्लू से विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस को सकते में डाल दिया। भाजपा ने अपनी जड़ें कमजोर होती देख महेश्वर को मनाया और इसका असर भी देखने को मिला। चुनाव से पहले ही हिमाचल लोकहित पार्टी का भाजपा में विलय हो गया और अब महेश्वर भाजपा के टिकट से कुल्लू सीट पर बतौर उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। वहीं, कांग्रेस ने महेश्वर सिंह के खिलाफ सुरेंद्र सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह ठाकुर दूसरी बार महेश्वर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस पिछले एक दशक से कुल्लू विधानसभा से दूर रही है ऐसे में पार्टी राजपूत बहुल क्षेत्र में ठाकुर के सहारे अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है। इसके अलावा राष्ट्रीय आजाद मंच की उम्मीदवार रेणुका डोगरा और निर्दलीय उम्मीदवार कमल कांत शर्मा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। राजपूत बहुल क्षेत्र होने और राज परिवार का दबदबा होने के कारण कुल्लू विधानसभा सीट वीआईपी सीटों में शुमार है। एक तरफ जहां राज घराने के दिग्गज नेता हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने एक दशक पुराने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश में है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान होना है और मतगणना 18 दिसंबर को होगी। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD