Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चमकौर साहिब से धान के खरीद कामों की औपचारिक शुरुआत थोड़ा सा प्यार भी बुज़ुर्गों को खुश रखने के लिए काफ़ी है : डॉ. बलजीत कौर अनाथ बच्चों को मदद के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल बना देश का पहला राज्य शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर

 

महिलाओं में छोटे उद्यमी के रूप में उभरने की क्षमता : रामनाथ कोविंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि महिलाओं में खाद्य क्षेत्र के छोटे उद्यमी के रूप में उभरने की अकूत क्षमता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस क्षेत्र में अपनी समग्र भागीदारी बढ़ा सकती हैं। वर्ल्ड फूड इंडिया-2017 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं गांव में किसनों से फल और सब्जियां इकट्ठा कर जैम और अचार बनाने के छोटे-छोटे कारोबार स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने खाद्य क्षेत्र में महिलाओं के गहन तरीके से शामिल होने के लिए उनकी प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि महिलाएं दूरस्थ बाजारों की कीमतें व उपभोक्ता प्रवृति को जानने के लिए इंटरनेट व आधुनिक संचार तकनीक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह वे खुद को सशक्त बनाकर अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकती हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि खाद्य उद्योग यानी खानपान उद्योग में कारोबारियों के लिए देश में अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि भारत की आबादी में युवाओं की हिस्सेदारी बहुत बड़ी है और गांव की महिलाओं में काफी क्षमताएं हैं।उन्होंने कहा कि खानपान हमारी संस्कृति है, लेकिन यह व्यवसाय भी है। आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण को तवज्जो देने से चीजों में बदलाव आ सकता है। 

राष्ट्रपति ने कहा, "इससे खाद्य क्षेत्र को मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे हमारे कई प्रमुख कार्यक्रमों में परस्पर बराबर हिस्सेदार बनने का सामथ्र्य मिलेगा और किसानों की आमदनी दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता पूरी करने में मदद मिलेगी।"उन्होंने बताया कि भारत में खाद्य पदार्थो का उपभोग मूल्य इस समय 370 अरब अमेरिकी डॉलर है और 2025 तक इसके 1,000 अरब डॉलर होने की संभावना है। इसलिए फसल की कटाई के बाद की सुविधाओं से लेकर, लॉजिस्टिक्स, कोल्ड चेन और विनिर्माण तक भारत के पूरे फूड वैल्यू चेन में अवसर हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें व्यवसाय की बड़ी भूख है।राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि पूरे भारत में 41 फूड पार्क और कोल्ड चेन स्थापित किए गए हैं और खाद्य सुरक्षा, सटीक लेबलिंग, बौद्धिक संपदा जैसे मसलों पर जोर दिया जा रहा है और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया से भारत के खानपान उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र की अपार संभावनाओं को जानने में मदद मिली है।राष्ट्रपति ने वर्ल्ड फूड इंडिया को भारतीय खानपान के क्षेत्र का कुंभ मेला बताया। 

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD