Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा विकास कार्यो के लिए शहरी स्थानीय निकायों के लिए 211 करोड़ रुपए जारी और 58 करोड़ के चैक प्रदान

पत्रकार के.जे. सिंह और लुधियाना के आर.एस.एस. के वर्कर के हत्यारे को जल्दी गिरफतार करने का भरोसा दिलाया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगड़ , 17 Oct 2017

राज्य के विकास कार्यो को बड़ा प्रौत्साहन देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 37 शहरी स्थानीय निकायों (नगर कौंसिलों /नगर पंचायतों) के लिए 211 करोड़ रुपए जारी करने के साथ-साथ इनको 58 करोड़ रुपए का चैक भी प्रदान कर दिए हैं।  इस राशि को ''सामाजिक चैक बताते हुए मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकायों को यह पैसा पारदर्शी ढंग से खर्च किए जाने को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित पड़े विकास प्रोजेक्टों का काम तुरंत शुरू करने के लिए भी संबंधित आधिकारियों को आदेश दिए। समारोह के बाद एक प्रवक्ता ने बताया कि 37 शहरी स्थानीय निकायों को चैक दिए गए हैं और मु य मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सभी निकायों को बराबर का खर्च दिया जायेगा और इसमें उस तरह का कोई भी भेदभाव नहीं किया जायेगा जिस तरह शिरोमणी अकाली दल-भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के प्रतिनिधियों से संबंधित क्षेत्रों से किया जाता था।सूबे के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए अपनी निजी वचनबद्धता को दोहराते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के लोगों को अपेक्षित राहत देने के लिए हर संभव कोशिश करेगी जिनको पिछली सरकार की हद से बुरी नीतियों के कारण 10 वर्ष मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार शहरी स्थानीय निकायों अधीन इलाकों में 100 प्रतिशत पानी सप्लाई और सीवरेज प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए 1540 करोड़ रुपए के कजऱ्े का प्रबंध करने की प्रक्रिया में है। यह राशि जल्दी ही जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार को पी.आई.डी.बी. की तरफ से 34.91 करोड़ रुपए की अतिरिक्त अनुदान जारी किये जाने की भी उ मीद है। इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण दौरान विकास प्रोजेक्टों के लिए फंड जारी करने के लिए मु यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने इसको कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब के लोगों के लिए दीवाली का तोहफ़ा कहा। श्री सिद्धू ने कहा कि लुधियाना और अमृतसर के लिए क्रमवार 137 करोड़ रुपए और 125 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट स्वीकृत किये गए हैं जबकि जालंधर के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जायेगा।चैक वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों के प्रशन के उत्तर में मु यमंत्री ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह के समर्थन का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता चाहे कि जस्टिस नारंग कमीशन ने रेत खड्डों की बोली के संबंध में भ्रष्टाचार के मामले से कैबिनेट मंत्री को मुक्त कर दिया है। पत्रकार के.जे. सिंह के कत्ल मामलो में चल रही प्रगति के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को गिरफतार करके कटघरे में खड़ा किया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लुधियाना के आर.एस.एस. वर्कर की हत्या के दोषियों को भी जल्दी गिरफतार कर लिया जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, मु यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मु य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, प्रमुख सचिव मु यमंत्री तेजवीर सिंह, संसद सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के इलावा कर्णदीप सिंह नाभा, भारत भूषण आशु, अमरीक सिंह ढिल्लों, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह कांगड़, दर्शन सिंह बराड़, मदन लाल जुलालपुर, हरदयाल सिंह कंबोज़, रजिंदर बेरी, सुखजीत सिंह लोहगढ़, सुशील कुमार रिंकू, रमनजीत सिंह सिक्की, संजीव तलवार, कुलदीप सिंह वैद्य, अंगद सिंह सैनी, जोगिंद्र पाल सिंह, दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) और पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान और इन्द्रजीत सिंह ज़ीरा, पूर्व विधायक जगमीत सिंह बराड़, सलाहकार स्थानीय निकाय विभाग डाक्टर अमर सिंह और डायरैक्टर स्थाीनय निकाय अजोए शर्मा उपस्थित थे।

 

Tags: Amarinder Singh , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD