Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील

 

गंगा का प्रवाह तेज किए बिना जलमार्ग संभव नहीं : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Oct 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता का अन्योनाश्रय संबंध है। गंगा में जलप्रवाह तेज किए बिना जलमार्ग संभव नहीं है। पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम राष्ट्रीय जलमार्ग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आज की तारीख में यह परियोजना गंगा में कामयाब नहीं हो सकती। इसके लिए जरूरी है कि गंगा में पानी का प्रवाह तेज हो। गाद की समस्या का निदान हो और इसके लिए नीति बने।उन्होंने यह भी कहा कि केवल गंगा से गाद निकाल देना समस्या का हल नहीं है। यह पर्यावरण के भी खिलाफ है। गाद समस्या का हल यही होगा कि गंगा में पानी के कमजोर पड़ गए प्रवाह को तीव्र किया जाए, जिससे प्रवाह के साथ ही गाद आगे निकल जाए और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरे।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यही सिद्धांत है। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता। राहुल बिना अध्यक्ष के भी आज पार्टी के सर्वेसर्वा हैं। हालांकि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

नीतीश ने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में जाने से पूर्व तैयारी करने के लिए स्वतंत्र हैं। वर्ष 2019 में जनता फैसला करेगी। राहुल अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो यह अच्छी बात है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मांग काफी पुरानी है। संसद में भी हम इसे उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बारे में अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दें या नहीं दें, यह उनके हाथ में है।"नीतीश ने उच्च शिक्षा का संचालन राज्य सरकार के हाथों में देने की वकालत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकती, उसके अपने दायरे हैं। उन्होंने कहा, "उच्च शिक्षा में राज्यों के पास सीमित अधिकार हैं। इसे बदलने की जरूरत है और केंद्र सरकार को इस विषय में राज्य सरकार की क्षमता निर्धारित करनी चाहिए।" मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल ही है। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र विलंब से चलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सत्र पीछे होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।नीतीश ने कहा कि उच्च शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है और यह सबको मिलकर करना होगा।राजद अध्यक्ष के एक बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि बकवास का जवाब दिया जाता है क्या? लालू प्रसाद का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा, "उन्हें (लालू प्रसाद) आजकल फुर्सत कहां है? उन्होंने पहले जो काम किए हैं, उसमें अपने आप को तार्किक परिणति तक पहुंचा रहे हैं। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD