Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

हिमाचल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Oct 2017

हिमाचल प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय पर कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। वह (अनिल) पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के बेटे हैं। राज्य के भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने आईएएनएस को बताया कि शर्मा के पार्टी में शामिल होने की घोषणा नई दिल्ली में दोपहर बाद होगी। शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मंडी में संवाददाताओं को बताया, "चुनाव में कांग्रेस द्वारा जानबूझकर नजरअंदाज किए जाने के चलते मैंने पार्टी और सरकार दोनों से इस्तीफा दे दिया है।"उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमें मंडी में हुई राहुल गांधी की रैली के दौरान नजरअंदाज किया गया और फिर हाल ही में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव समितियों के गठन की घोषणा के दौरान भी हमें नजरंदाज किया।"शर्मा 2013 में कैबिनेट का हिस्सा बने थे और उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व पशुपालन विभाग का प्रभार सौंपा गया था। वह 1993 से लेकर 1997 तक राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी अनिल शर्मा के बेटे आयुष से हुई है। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD