Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर

 

गुरदासपुर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा की करारी हार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 15 Oct 2017

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को शानदार जीत दर्ज की।अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1.93 लाख वोटों से अधिक के अंतर से चुनाव जीता है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्वर्ण सलारिया के 3.06 लाख वोटों की तुलना में 4.99 लाख वोट मिले। आम आदमी पार्टी को करीब 24,000 वोट ही मिले।जाखड़ रविवार सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही बढ़त बनाए हुए थे।कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने परिणाम घोषित होने से पहले ही गुरदासपुर, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।जाखड़ को उनके विरोधियों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र से 'बाहर का व्यक्ति' करार दिया गया था। जीत के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा, "हम कांग्रेस की सकारात्मक नीतियों के कारण चुनाव जीते हैं। लोगों को पार्टी पर भरोसा है।"पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जीत को 'अभूतपूर्व' और 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की जन-विरोधी नीतियों की पूर्ण अस्वीकृति' करार दिया।अमरिंदर सिंह ने कहा, "कांग्रेस के उम्मीदवार की भारी जीत से पता चलता है कि जनता ने भ्रष्ट और अनैतिक भाजपा और शिअद को पूरी तरह खारिज कर दिया है।" उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य में आम आदमी पार्टी के राजनीतिक सफाए को भी रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा, "1.93 लाख से अधिक मतों के अंतर से हुई यह जीत न केवल 2014 में भाजपा के विनोद खन्ना के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा की 1.36 लाख मतों से हुई हार की भरपाई करती है, बल्कि 1980 में सुखबंस कौर भिंडर (कांग्रेस) की जीत के रिकॉर्ड को भी तोड़ती है, जिन्होंने 1.51 लाख मतों से जीत दर्ज की थी।"इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। इस सीट पर चार बार सांसद रहे विनोद खन्ना के अप्रैल में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश कुमार खजूरिया की जमानत जब्त हो गई।हालिया विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई कांग्रेस पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए खजूरिया मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए थे।वोटों की गिनती गुरदासपुर और पठानकोट शहरों में बने केंद्रों में की गई। 11 अक्टूबर को हुए उप चुनाव में 11 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।लगभग 15.22 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 56 प्रतिशत ने इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 2014 के आम चुनाव में हुए 70 प्रतिशत मतदान के मुकाबले इस बार काफी कम मतदान हुआ।

 

Tags: Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD