Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

अब जनता मांगेगी भाजपा नेताओं से काम का हिसाब : अखिलेश यादव

Listen to this article

5 Dariya News

सहारनपुर , 10 Oct 2017

 समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि जनता अब भाजपा नेताओं से उनके कामों का हिसाब मांगेगी। जो लोग झूठे वादे कर जनता को बहकाते हैं, वे जवाब देने के लिए तैयार रहें। अखिलेश जनपद के कस्बा तीतरो में दिवंगत चौधरी यशपाल सिंह के जयंती समारोह में भाग लेने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "चौधरी साहब, लगातार जनता की आवाज उठाते रहे थे। वे विधायक, सांसद, मंत्री बने। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया जिस पर हमें चलना है।"उन्होंने कहा, "केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। न नौजवानों को रोजगार मिला है और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता सच बोलने की हिम्मत दिखाते हैं, तब भाजपा असहज हो उठती है और सफाई देने के लिए मंत्रियों को आगे कर देती है। क्या इससे सच्चाई छिप जाएगी?"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किस रास्ते पर चल रही है, पता ही नहीं चल रहा है। इसका अभी तक कोई काम सामने नहीं आया है। उन्होंने जनता से 2019 में होने वाले चुनावों में भाजपा के 'ओपियम' से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा, "जब समाजवादी सरकार बनी तो हमने अपने चुनावी घोषणापत्र के वादे पूरे किए। विकास को प्राथमिकता दी। किसानों-नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सबके हित की योजनाएं लागू की। हम वादे पर खरे उतरे, लेकिन भाजपा वाले वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, पर पूरा एक भी नहीं करते हैं। वे सिर्फ बहकाते हैं।" अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार और मंहगाई खत्म करने की बात भी झूठी निकली। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों से हिसाब मांगा जाएगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD