Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट

 

दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा के खिलाफ थे कई बड़े नेता!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 Oct 2017

श्रद्धालुओं के लिए जीवनदायनी नर्मदा नदी में राजनेता अपना भविष्य तराशने की कोशिश कर रहे हैं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा' के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। दोनों की यात्रा में एक बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री चौहान को जहां सत्ता व संगठन का समर्थन हासिल था, वहीं दिग्विजय सिंह से पार्टी दूरी बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं कई बड़े नेताओं ने तो परिक्रमा का हाईकमान के सामने विरोध तक दर्ज कराया था।मुख्यमंत्री चौहान की सेवा यात्रा लगभग छह माह चली थी, वे बीच-बीच में प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर यात्रा में शामिल हो जाया करते थे। यात्रा का शुभारंभ और समापन दोनों ही भव्य था, इन आयोजनों में केंद्र सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर तमाम धर्मगुरुओं ने भी हिस्सेदारी की थी। यह यात्रा नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त, प्रवाहमान बनाए रखने के लिए की गई थी।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ दश्हरे के दिन 'नर्मदा परिक्रमा' की शुरुआत की। वे अपने गुरु शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेकर परिक्रमा पर निकले। उनकी यह यात्रा छह माह चलेगी, वे इस दौरान लगभग 3,300 किलोमीटर से ज्यादा चलेंगे। हर रोज वे 15 से 20 किलोमीटर का रास्ता तय कर रहे हैं। सिंह ने अपनी इस यात्रा को आध्यात्मिक व धार्मिक बताया है।सिंह अपनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। इस दौरान उनका आम लोगों के साथ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी होगा। वे राज्य के 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, लिहाजा उनके समर्थक अब भी हैं। वर्ष 2003 में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी 14 साल से प्रदेश में राज कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय सिंह की इस यात्रा को लेकर कई बड़े नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने सवाल उठाए थे। 

उनका कहना था कि यह यात्रा पार्टी को लाभ कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाएगी, क्योंकि भाजपा को वर्ष 1993 से 2003 के सिंह के कार्यकाल की याद दिलाने का भरपूर मौका मिलेगा।सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान ने भी सिंह से इस यात्रा को लेकर चर्चा की थी, जिस पर उन्होंने इस यात्रा को धार्मिक व आध्यात्मिक बताया था। इस पर हाईकमान ने न तो सहमति जताई और न ही असहमति। यही कारण है कि सिंह यात्रा के दौरान किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं कर रहे हैं।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर भी सिंह की परिक्रमा पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह को अपनी यात्रा का उद्देश्य साफ करना चाहिए, उनके पास करने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए सन्यासी बनने जा रहे हैं।कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "दिग्विजय सिंह ने इस परिक्रमा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अनुमति ली है और छह माह के राजनीतिक अवकाश पर हैं, उनकी यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक व आध्यात्मिक है।"

राजनीति के जानकारों का मानना है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले हो रही इस यात्रा के कई मायने हैं, भले ही इसे गैर राजनीतिक बताया जा रहा हो, मगर यह कैसे संभव हो सकता है कि दिग्विजय सिंह जैसा धुर राजनीतिज्ञ छह माह तक गैर राजनीतिक रहे। जब यात्रा खत्म होगी तब विधानसभा चुनाव में महज छह माह बचे होंगे। इस तरह दिग्विजय इस यात्रा के जरिए प्रदेश की राजनीति की नब्ज समझ चुके होंगे और उसके बाद ही अपना दाव खेलेंगे।दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर उठ रहे सवालों का जवाब उनके पुत्र और विधायक जयवर्धन सिंह ने फेसबुक वाल और ट्विटर के जरिए दिया। उसमें उन्होंने लिखा, "3,300 किलोमीटर की पैदल नर्मदा परिक्रमा किसी तप से कम नहीं है और इस परिक्रमा पर राजनीतिक कीचड़ उछालने से बड़ा कोई अधार्मिक कार्य हो ही नहीं सकता है।"उन्होंने आगे लिखा है, "मंदिर जाने की बात पर बस यही कहना चाहता हूं कि हम लोग जूतों के साथ-साथ राजनीति को भी मंदिर के बाहर ही रखते हैं।"दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा भले ही गैर राजनीतिक हो, मगर राज्य की राजनीति को तो गर्मा ही दिया है। कांग्रेस के बड़े नेता जहां इस यात्रा से किनारा करते नजर आ रहे हैं, वहीं भाजपा की पूरी नजर इस यात्रा पर है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD