Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अनमोल जिंदगियां बचाता है रक्तदान: ब्रम शंकर जिंपा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, किक बाक्सिंग व फुटबाल में खिलाडिय़ों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उनका हक व सुविधाएं दिलाने की मांग आंगनवाड़ी वर्करों का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान : डा. बलजीत कौर कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: केवल सिंह पठानिया “आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” और “भारत की 75 वीरांगनाए ” पुस्तक का सफल लोकार्पण मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

 

मैसूर दशहरा की भव्य शुरुआत

Listen to this article

5 Dariya News

मैसूर , 21 Sep 2017

दस दिवसीय 'मैसूर दशहरा' की शुरुआत पूरी भव्यता और उत्साह के साथ गुरुवार से हो गई। त्योहार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। मैसूर से 13 किलोमीटर दूर चामुंडी हिल्स में जाने-माने कन्नड़ कवि एवं पद्मश्री के.एस. निसार अहमद के साथ ही सिद्धारमैया और अन्य अधिकारियों द्वारा मैसूर दशहरा, जिसे 'नदा हब्बा' भी कहा जाता है, की शुरुआत की गई।मैसूर बेंगलुरू से लगभग 150 किमी दूर स्थित है, जो अपने पारंपरिक दशहरे के लिए दुनिया भर के आगंतुकों को आकर्षित करता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।सिद्धारमैया ने उद्घाटन समारोह में कहा, "मैं एनसीसी कैंडिडेट के तौर पर स्कूल के दिनों से इस त्योहार का एक हिस्सा रहा हूं, फिर एक मंत्री के रूप में और फिर पिछले पांच सालों से मुख्यमंत्री के रूप में।"कवि अहमद ने कहा, "यह त्योहार समाज में धर्मनिरपेक्षता के सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक है, क्योंकि यह हर किसी के द्वारा मनाया जाता है।"वर्ष 1912 में निर्मित प्रतिष्ठित मैसूर पैलेस में हजारों बल्बों को त्योहारों के दिनों में सात बजे शाम से लेकर दस बजे रात तक जलाया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक, हर साल दस हजार विदेशी पर्यटक दशहरा उत्सव के दौरान शहर में आते हैं।

 

Tags: Siddaramaiah , Dussehra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD