Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

पंचगुणी बहू की लालची एक सास को कैसे मिलेगी सीख ’क्या हाल मिस्टर पांचाल?’

28 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.00 बजे ’स्टार भारत’ पर प्रसारित हो रहा है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Sep 2017

मुंबई  किसी भी टीवी शो में एक ऐसा परिवार मनोरंजन का सबसे महत्वपूर्ण मसाला रहा है, जिसमें किचन पॉलिटिक्स की मास्टर माइंड सास से जुड़ी कहानी हो। दशकों से हमने छोटे पर्दे की सास और उसके महिमा मंडित होने के खट्टे-मीठे तरीकों और उससे जुड़े षड्यंत्रों को देखा है। लेकिन, ऐसी सास के बारे में क्या कहा जाए, जिस पर अपनी बहू को सँभालने की बजाय अपने बेटे के लिए एक परफे़क्ट पंचगुणी दुल्हन तलाश करने की सनक सवार है। अब यह पहली बार होगा, जब किसी सास को इस लालच के लिए भगवान द्वारा कसौटी पर कसा जाएगा! ये परिस्थितियाँ दर्शकों के लिए ऐसी कॉमेडी प्रस्तुत करेंगी, जो पूरे समय उन्हें बाँधकर रखेगी।  जब ज्यादा समझदार माँएँ भी अपने बेटों के लिए दुल्हन खोजती हैं, तो वे हद से ज्यादा नासमझ साबित होती हैं। अधिकांश माँएँ यह मानती हैं, कि उनके बेटे एकदम परफ़ेक्ट हैं। 21वीं सदी की सास को एक ऐसी बहू चाहिए, जो न केवल खूबसूरत हो, बल्कि बेहतरीन रसोई बनाती हो और धार्मिक भी हो! उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो खूब पढ़ी-लिखी हो, साथ ही उसके बेटे को हमेशा व्यस्त रखने के लिए अच्छी खासी रोमांटिक भी हो।इस मनोवृत्ति को सुधारने के लिए ’स्टार भारत(लाइफ ओके रू रिब्रांडेड)’ ने ऑप्टिमिस्टिक्स के सहयोग से एक हलके-फुल्के और मजेदार तरीके से गुदगुदाने वाली सिटकॉम ’क्या हाल मिस्टर पांचाल’ को पेश किया है। इसमें कंचन गुप्ता ने जरूरत से ज्यादा रौबदार सास और मनिंदर सिंह ने आज्ञाकारी बेटे की भूमिकाएँ निभाई हैं। 

शो में दिखाया गया है, कि जब एक माँ अपने बेटे के लिए 5 गुणों वाली परफ़ेक्ट बहू के लिए प्रार्थना करते हुए हार जाती है, तो इसके क्या नतीजे होते हैं। इसमें एक से बढ़कर एक मजेदार घटनाक्रम सामने आते हैं। बहू की आस वाली सास को आखिरकार अपने सवालों का जवाब तो मिलता है, लेकिन इसके पहले शो की कहानी किन-किन मजेदार मोड़ों से गुजरती है, यह देखने वाली बात होगी। यह सिटकॉम एक ऐसी सास की हालत को बयान करता है, जिसे 5 गुणों वाली एक बहू के बजाए एक-एक गुण वाली पाँच बहुएँ मिलती हैं। यह अनोखी स्थिति हास्य घटनाओं को जन्म देती है, जो हमें याद दिलाती हैं कि जब हम भगवान से कोई कामना करते हैं, तो हमें उसके बारे में हमेशा सावधान रहना चाहिए! हमें याद रखना चाहिए कि ’लालच बुरी बला है’ और शायद इसीलिए भगवान शिवजी कुंती देवी को 5 बहुएँ देकर ये शिक्षा देते हैं कि लालच करना कभी अच्छा नहीं होता। परफेक्ट बहू की खोज ’स्टार भारत (लाइफ ओके रू रिब्रांडेड)’ पर 28 अगस्त से शुरू हो गई है। 

हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दर्शक एक ही सवाल पूछेंगे ’क्या हाल, मिस्टर पांचाल?’ शो की प्रमुख पात्र कंचन गुप्ता ने कहा कि ’ हर माँ यही समझती है कि उनका बेटा एकदम परफ़ेक्ट है। उन्हें अपने परफ़ेक्ट बेटे के लिए और कुछ नहीं, बल्कि एकदम परफ़ेक्ट लड़की चाहिए। शो में माँ की इसी चाहत को रोचक अंदाज़ में पेश किया गया है। शो के कहने का अंदाज़ एकदम तर्कसंगत तथा मज़ेदार है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह शो दर्शकों को गुदगुदाएगा और दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे। ’ इस नए शो के बारे में ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट के चेयरमैन तथा एम.डी. विपुल डी. शाह ने कहा कि यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टेलीविजन पर एक सास को अग्निपरीक्षा देनी पड़ेगी! हमने महसूस किया, कि अब पासा पलटने और सास को हॉटसीट पर बैठाने का समय आ गया है। इस शो में मज़ेदार तरीक़े से रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों को प्रस्तुत किया गया है, जब एक सास को एक से बढ़कर एक 5 अनूठी बहुओं से निपटना पड़ता है।’  कुंती देवी और उनके बेटे की जिन्दगी में मची उथल-पुथल के साक्षी बनने के लिए, केवल ’स्टार भारत’ पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देखना न भूलें ’क्या हाल, मिस्टर पांचाल?’

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD