Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

जल्द ही चंडीगढ़ को दिलवाएंगे विकास के लिए आर्थिक सहायता :अर्जुन राम मेघवाल

बुराइयों को समाप्त करने के लिए मेघवाल ने दिया संकल्प, जन जन तक भी पहुँचाने की आवश्यकता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2017

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा “ संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय कमलम् में किया गया जिसमे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया | कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने की | मंच का सञ्चालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने किया | इस कार्यक्रम के उपरान्त पार्टी के सी ऐ प्रकोष्ट द्वारा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे वित्त राज्य मंत्री ने भी हिस्सा लिया |कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविंदर पठानिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित द्वारा हुई और तदुपरांत वन्दे मातरम गायन हुआ | इस कार्यक्रम में नगर निगम चंडीगढ़ की महापौर आशा जसवाल, पार्टी के उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, जिला अध्यक्ष , पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक और पार्टी के कई वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए | अपने स्वागतीय भाषण में प्रदेशाधय्क्ष संजय टंडन ने कार्यक्रम के उद्देश्य को सभी के समक्ष रखा और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्यों का भी वर्णन किया और आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलायी गई जनहित योजनायों को जनता के बीच जा कर रखे ताकि सभी को लाभ प्राप्त हो सके | 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मेघवाल के चंडीगढ़ आगमन पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया |कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस कार्यक्रम के प्रायोजन के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार आज से ठीक 75 वर्ष पूर्व देश की आजादी के लिए स्वर्गीय महात्मा गाँधी ने 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत की थी आज उसी दिवस के उपलक्ष्य में आजाद भारत के विकास और नव निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत सभी देशवासियों को देश निर्माण में भागीदारी के लिए संकल्प दिलाने की मंशा जताई और वर्ष 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर उस दिवस को अमृत दिवस में मनाने की भी बात भी कही | इसी के अनुरूप आज इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ में भी किया गया है | इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से संकल्प कराया कि वर्ष 2022 तक देश से मुख्य तौर पर निम्न बुराइयों देश से भ्रष्टाचार का अंत , आतंकवाद का अंत, गरीबी का अंत, साम्प्रदायिकता का अंत को समाप्त करने की बात कही और देश  निर्माण के लीये स्वस्थ भारत का निर्माण के प्रति भी संकल्प दिलाया | 

साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों का आहवान किया कि अब उन लोगों को भी इस देश व्यापी आन्दोलन की अलख जन जन तक जगानी होगी और देश के निर्माण में सभी लोगों की भागीदारी कराने की जिम्मेदारी लेनी होगी |गौरतलब है कि निगम महापौर आशा जसवाल ने अपने उद्बोधन में वित्त राज्यमंत्री से चंडीगढ़ में विकास के कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये दिए जाने का अनुरोध किया जिसको मानते हुए मेघवाल ने कहा कि जल्द ही वे स्वयं गृहमंत्री राजनाथ सिंह, शेहरी विकास मंत्री नरेंद्र तोमर से इस विषय पर बातचीत करेंगे और नगर निगम के प्रतिनिधि दल को दिल्ली बुलाएँगे और चंडीगढ़ के विकास के लिए लगाये जाने वाले पैसे को मुहैया करवाएंगे | उनके इस आश्वासन पर महापौर आशा जसवाल और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का विशेष आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम में कार्यकर्तायों के सुझावों पर भी वित्त मंत्री ने कहा कि उनके सुझावों को वो समिति के समक्ष रखेंगे और जनहित के सभी कार्यों को सकरात्मक ढंग से हल करवाएंगे | इस अवसर पर महापौर आशा जसवाल ने 8 माह में नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख भी अपने उध्बोदन में किया |

 

Tags: Arjun Ram Meghwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD