Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

वामपंथ विरोधी माहौल बनाने के लिए भाजपा रच रही है साजिशें : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 30 Aug 2017

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा विरोधी विभिन्न दलों द्वारा आयोजित साझा विरासत कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस से नहीं वामपंथ से डर लगता है, यही कारण है कि देश में वामपंथ विरोधी माहौल बनाने की केंद्र सरकार साजिशें रच रही है। वामपंथी कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से चर्चा करते हुए येचुरी ने बुधवार को कहा, "भाजपा को कांग्रेस से कोई डर नहीं है। उसे असली डर वामपंथ, कम्युनिस्टों से है। इसीलिए वह राजनीतिक साजिशें रचकर ऐसा वातावरण बना रही है, जिससे जनांदोलनों के लिए मुश्किलें खड़ी हों। लोकतंत्र पर हमले और सांप्रदायिकता का उन्माद खड़ा करना इसी रणनीति का हिस्सा है।"उन्होंने कहा कि केरल, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा को निशाना बनाया जा रहा है। हत्याएं वामपंथी कार्यकर्ताओं की हो रही हैं, झूठा दुष्प्रचार करके उन्हीं के विरुद्ध तोहमतें मढ़ी जा रही हैं।येचुरी ने कहा, "मोदी के तीन हथियार हैं खरीदना, धमकियां देना, सीबीआई का इस्तेमाल करना। लोकतंत्र के प्रति अनादर इतना है कि उनका फॉर्मूला है, चुनाव हार भी जाओ, मगर सरकार फिर भी अपनी बनाओ। इन्ही फॉर्मूलों पर चलकर त्रिपुरा की पूरी कांग्रेस जो पहले तृणमूल कांग्रेस बन गई थी, अब भाजपा बन गई है।"उन्होंने कहा, "बंगाल में तृणमूल और भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की प्रतियोगिता छेड़े हुए हैं। भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बंगाल में भी गौ-गुंडई फैलाई जा रही है।" वाम कार्यकर्ताओं को भाकपा सांसद डी. राजा ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD