Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा - कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया

 

प्रो कबड्डी लीग : मुंबई की घर में हार की हैट्रिक, दिल्ली ने लिया बदला

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 27 Aug 2017

दिल्ली ने अपनी हार का बदला लेते हुए प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में खेले गए मैच में यू-मुंबा को रविवार को रोचक मुकाबले में एक अंक से मात दी। एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने मुंबई को 33-32 से हराया। यह मुंबई की घर में तीसरी हार है। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 36-22 से हराया था। कप्तान अनूप ने सफल रेड मारते हुए मुंबई का खाता खोला। अबोलफजल ने दिल्ली का खाता खोला। हालांकि, मुंबई ने अच्छी पकड़ हासिल करते हुए दिल्ली पर 5-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दिल्ली ने अपनी कोशिश जारी रखते हुए कप्तान मिराज शेख के नेतृत्व में अपना स्कोर 4-6 किया। शुभम, अशोक पालकर, बाजीराव होदागे, अबोलफजल और मिराज की कोशिशों ने दिल्ली को किसी तरह इस मैच में बनाए रखा। दिल्ली, मुंबई के खिलाफ अपनी गलती को नहीं दोहराना चाहती थी, ताकि उसे मुंबई के खिलाफ दोबारा हार का सामना न करना पड़े। इसी प्रयास में दिल्ली ने पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे पांच मिनट में मिराज शेख की डू ऑर डाई रेड में हासिल की गई सफलता के दम पर मुंबई को 11-10 से पीछे कर दिया।दिल्ली ने इसके बाद अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर मुंबई को ऑल आउट कर 14-11 से बढ़त ले ली। वापसी की कोशिश में मुंबई के रेडर श्रीकांत जाधव ने अच्छी कोशिश करते हुए मुंबई के लिए अंक लिए और स्कोर 16-15 किया।

दोनों टीमों एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही थीं और इसके तहत पहले हाफ में दोनों टीमें 17-17 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में मुंबई ने बढ़त ली लेकिन अबोलफजल ने अनूप कुमार को आउट कर बढ़त दिल्ली को एक बार फिर 19-19 से बराबरी कर दी। दिल्ली ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर मुंबई के अच्छे रेडर श्रीकांत को आउट कर 22-20 से बढ़त हासिल की। अंतिम बचे आठ मिनट में मिराज की अच्छी कोशिश ने दिल्ली को 24-21 की बढ़त दी। इसके बाद दिल्ली ने काशीलिंग को आउट करने के साथ ही मुंबई की टीम को ऑल आउट करते हुए 27-22 से बढ़त बनाते हुए अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। अंतिम बचे छह मिनट में जहां एक ओर दिल्ली को अपनी बढ़त को बनाए रखने की जद्दोजहद करते देखा जा रहा था, वही मुंबई घर में हार की हैट्रिक से दूर रहने के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रही थी। इस बीच, दिल्ली ने अनूप को आउट कर 29-24 से बढ़त ली। अंतिम बचे दो मिनट में अबोफजल ने भी सफल रेड माकर दिल्ली को 31-27 की बढ़त दी। टीम के लिए परेशानी करने वाले खिलाड़ी अनूप को दिल्ली ने आउट कर बाहर किया। इसके बाद मिराज ने सफल रेड मारी और 33-31 से बढ़त ली। अपनी अच्छी कोशिशों को बरकरार रख दिल्ली ने अपना बदला पूरा करते हुए 33-32 से जीत हासिल की।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD