Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

आतंकवादियों को मारने से नहीं सुलझेगी कश्मीर समस्या : मीरवाइज उमर फारूक

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Aug 2017

वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दे का समाधान कश्मीरियों की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं होगा तब तक एक आतंकवादी को मारने से केवल 10 और आतंकवादी पैदा होंगे। ओल्ड सिटी के जामिया मस्जिद में शुक्रवार को विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने कहा, "आक्रामकता और दमन कभी मुद्दों को हल नहीं कर सकते, बल्कि केवल उन्हें बढ़ाते हैं।"उन्होंने कहा, "आप एक (आतंकवादी) को मारेंगे तो 10 खड़े हो जाएंगे। उन्हें (आतंकवादियों) मारना कोई हल नहीं है, जैसा कि उनकी अंत्येष्टियों में उमड़ने वाली भीड़ से जाहिर है।"मीरवाइज ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के लोग अपनी राजनीतिक समस्या के अंतिम समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और केवल इससे ही उनकी तकलीफें खत्म होंगी।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान संभव है, बशर्ते तथ्यों को 'करुणा, मानवता और पारस्परिक सम्मान' के साथ स्वीकार करने की इच्छा हो।छह सप्ताह से घर में नजरबंद मीरवाइज पर से अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रतिबंध हटा दिया, जिसके बाद उन्होंने जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की और लोगों को संबोधित किया।

 

Tags: Mirwaiz Umar Farooq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD