Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए उत्सव का दिन : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Aug 2017

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित ऋण मोचन योजना की शुरुआत की। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस योजना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उप्र के किसानों के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। सरकार के लिए 100 दिन के अंदर वादा पूरा करना आसान काम नहीं था। लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की शुरुआत की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद थे।राजनाथ ने कहा, "यूरिया खरीद के लिए लाठियां भी खानी पड़ती थीं। मोदीजी की सरकार आने के बाद न सिर्फ खाद सस्ती हुई, बल्कि लाइन भी खत्म हो गई। फसल बीमा के लिए कम प्रीमियम में अधिक जोखिम कवर की व्यवस्था की गई है।"

उन्होंने कहा, "हम देश की 585 बड़ी मंडियों को ऑनलाइन जोड़ेंगे। वेबसाइट के माध्यम से हर जगह का रेट पता चल जाएगा। प्रति हेक्टयर उत्पादन बढ़ाने के लिए हालात बदलेंगे।"राजनाथ ने कहा, "इससे पहले आपने बहुत सारी सरकारें देखी हैं। हमने चुनाव से पहले ये वादा किया था तो बहुत सारे लोगों ने इस पर सवाल उठाया। नेताओं की कथनी और करनी में फर्क करने की वजह से ही जनता का नेताओं पर से भरोसा खत्म होता गया।"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले हमने आजादी की 70वीं वर्षगांठ मनाई है और भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई है, जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका किसानों ने निभाई। कोई कल्याणकारी सरकार हो, उससे उम्मीद की जाती है कि वो किसानों के लिए काम करेगी और यही काम मुख्यमंत्री योगी ने कर दिखाया है।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD