Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

पश्चिम बंगाल में भूस्खलन से 2 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलिगुड़ी , 12 Aug 2017

पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दार्जिलिंग में भूस्खलन के दो अलग-अलग हादसों में घर ढह गए और दो व्यक्तियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।दार्जिलिंग के आपदा प्रबंधन अधिकारी गोपाल हलदर ने बताया, "दार्जिलिंग में नोर्बु तमांग और मानकुमारी राय की मौत हुई है। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।"शुक्रवार से ही जारी भारी बारिश के कारण इलाके में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।जोरबांग्ला और लेबोंग मार्ग भूस्खलन का मलबा इकट्ठा होने के कारण बंद कर दिए गए हैं।कूचबिहार जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है, जबकि महानंदा नदी में बाढ़ के चलते सिलिगुड़ी में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है।क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे सुदूरवर्ती इलाकों में शुक्रवार की रात से भारी से बेहद भारी बारिश हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यही स्थिति बने रहने की आशंका है।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD