Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित

 

डॉ. हर्षवर्धन ने एकीकृत सूचना प्रसार प्रणाली-सागर वाणी की शुरूआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2017

केन्द्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आज यहां एक ऐप सागर वाणी की शुरूआता की।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत ईएसएसओ-महासागर सूचना सेवा के लिए भारतीय राष्ट्रीय केन्द्र (आईएनसीओआईएस) देश में विभिन्न उपयोगकर्ता समुदायों के लाभ के लिए है। इन सेवाओँ का अधिक लाभदायक तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है बशर्ते अंतिम उपयोगकर्ता तक समय पर और पढ़ने योग्य फॉरमेट में परामर्श पहुंच जाये। देश की अधिकांश जनता की पहुंच में आईसीटी सुविधाएं है और वह अंतिम उपयोगकर्ता तक सूचना के प्रभावी प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाती है। ईएसएसओ- आईएनसीओआईएस ने महासागर सूचना और परामर्श सेवाओं के समय पर प्रसार के लिए देश में उपलब्ध आधुनिक प्रौद्योगिकी और साधन अपनाये हैं जिनमें संभावित मछली पकड़ने के क्षेत्र में परामर्श, महासागर राज्य भविष्यवाणी, ऊंची लहरों और सुनामी के बारे में पूर्व चेतावनी शामिल हैं।3,999,214 मछुआरों के साथ समुद्री मछली पकड़ने वाले 3288 गांव और 1511 समुद्री मछली लेंडिंग केन्द्र है। करीब 37.8 प्रतिशत (1,511,703) मछुआरे सक्रिय रूप से मछली पकड़ने के कार्य में लगे हुए हैं। करीब 927,120 मछुआरे पूर्ण अथवा आंशिक मछली पकड़ने के कार्य में शामिल हैं। ईएसएसओ- आईएनसीओआईएस का लाभ करीब 3.17 लाख उपयोगकर्ता आंतरिक प्रयासों के साथ-साथ साझेदार संगठनों के जरिये ले सकेंगे।वर्तमान में परामर्शों का विभिन्न सेवा केन्द्रों और सहयोगियों के जरिये साझेदारों के बीच प्रसार किया जाता है जिससे सेवाओं के प्रसार में देरी हो सकती है। परामर्शों का प्रभावी और समय पर प्रयोगशाला से सीधे प्रसार करने के लिए एक एकीकृत सूचना प्रसार प्रणाली – सागर वाणी विकसित की गई है।सागर वाणी तटीय समुदाय़ खासतौर से मछुआरों को उनकी आजीविका और समुद्र में सुरक्षा के संबंध में परामर्श और चेतावनियां देने में योगदान देगा।    

 

Tags: Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD