Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू

 

सिखों की 100 साल पुरानी मांग हुई पूरी, दिल्ली में इस सप्ताह लागू होगा आनंद मैरिज एक्ट : मनजिंदर सिंह सिरसा

सभी मुख्यमंत्रियों के पास यह एक्ट लागू करने का मामला उठा चुके हैं : मनजिंदर सिंह सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2017

दिल्ली में सिख भाईचारे के मैंबर जल्द ही अपने विवाह आनंद मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर करवा सकेंगे, क्योंकि यह एक्ट इस सप्ताह दिल्ली में लागू किए जाने की तैयारी मुकम्मल हो गई है।

यहां जारी किए एक बयान में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने यह मामला दिल्ली के उप राज्यपाल श्री अनिल बैजल के समक्ष उठाया था तथा उनको अवगत करवाया था कि यह एक्ट संसट तथा राष्ट्रपति द्वारा पास किया जा चुका है, पर दिल्ली में लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वह उप राज्यपाल श्री बैजल के धन्यवादी हैं, जिन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझा तथा इसको तुरंत लागू किए जाने के आदेश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि एक्ट लागू करने की फाइल उप राज्यपाल के कार्यालय द्वारा डिवीजनल कमिश्रर को भेजी गई, जिन्होंने यह मंजूर करके सचिव कानून को भेज दी है। 

अब सचिव कानून द्वारा दो दिनों में यह पास करके दोबारा उप राज्यपाल के पास भेजी जाएगी तथा उप राज्यपाल की मंजूरी के बाद दिल्ली में एक्ट लागू हो जाए। उन्होंने कहा कि इससे सिखों की एक सदी से चली आ रही पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1909 में पहली बार यह मांग उठी थी। इसके बाद एक्ट बनवाने तथा पास करवाने के लिए लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने आनंद मैरिज (शोध) एक्ट पास करवा दिया तथा सभी राज्यों को कहा गया कि इसको लागू किया जाए। श्री सिरसा ने बताया कि अब वह एक्ट लागू करने का मामला अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा मुख्य सचिवों के समक्ष उठा रहे हैं तथा उनको पत्र भी लिख चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि कल उन्होंने असम के मुख्यमंत्री श्री सरबनंदा सोनवाल के साथ मुलाकात की थी, जिन्होंने उनको भरोसा दिलाया है कि एक्ट असम में जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा व पंजाब में यह पहले ही लागू हो चुका है। श्री सिरसा ने बताया कि हकीकत में जागरूकता की कमी ही एक्ट लागू करने के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चन बनी रही। उन्होंने कहा कि अब सिख भाईचारे के सदस्यों को इस बात से अवगत करवाया जा रहा है कि एक्ट पहले ही तैयार होकर लागू हो चुका है तथा वह अपने विवाह केवल इसी एक्ट तहत रजिस्टर करवाएं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या प्रवासी भारतीय पंजाबियों को आ रही थी, जिनको इस बात के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था कि वह अपना धर्म तो सिख लिखवाते हैं, पर विवाह की रजिस्ट्रेशन इस एक्ट के तहत नहीं हुई होती। 

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD