Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

1984 के सिख दंगों के केसों में हाई कोर्ट द्वारा आरोपियों के खिलाफ की टिप्पणीयों ने सिख भाईचारे में न्याय की उम्मीद जगाई : मनजिन्दर सिरसा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2017

शिरोमणी अकाली दल व भाजपा गठजोड़ के विधायक श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के केसों में आरोपियों के खिलाफ की टिप्पणीयों ने न केवल सिख भाईचारे में न्याय की उम्मीद जगा दी है, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया है कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए दोष सच्चे हैं। यहां जारी किए एक ब्यान में श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह 33 वर्षों में पहली बार हुआ है कि न्यायपालिका ने भी माना है कि आरोपी नहीं चाहते कि पीडि़तों को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि चाहे पीडि़तों सहित सिख भाईचारे के मैंबर पहले दिन से यह कह रहे हैं कि आरोपी बहुत शक्तिशाली नेता है, जिनकी कांग्रेस पार्टी व इसकी सरकारें इतने सालों में मदद करती रही हैं पर यह पहली बार है कि न्यायपालिका ने भी माना है कि आरोपी उनको जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने से भी भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत की टिप्पणी कि सिख भाईचारे के खिलाफ हुए इन दंगों में 3000 से अधिक लोग मारे गए ने यह साबित किया है कि यह भाईचारें के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से किया गया अपराध था। उन्होंने कहा कि 3 दशकों से भी अधिक समय से पीडि़त व उनके परिवार न्याय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं पर कांग्रेस की सरकारें इन आरोपियों का हमेशा बचाव करती रहीं हैं और वह छूट जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जब न्यायपालिका ने भी यह मान लिया है कि यह नेता केसों की दोबारा जांच व मुकद्दमों की दोबारा सुनवाई से भाग रहे हैं तो भाईचारे के मैंबरों को यह महसूस हो रहा है कि अब न्याय मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है।श्री सिरसा ने कहा कि यह टिप्पणीयां न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग से अपनी चमड़ी बचाने में लगे इन आरोपियों के खिलाफ केसों का फैसला करने में बड़ी भूमिका अदा करेंगी। 

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD