Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की भारत का अपना खुद का डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनना तय”: डॉ. जितेंद्र सिंह भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने अभ्यास रेड फ्लैग 2024 में सफलतापूर्वक भाग लिया उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विभागीय पहल और उपलब्धियों पर रणनीतिक बैठक का नेतृत्व किया

 

भारत ने शीर्ष स्थान के साथ किया एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 09 Jul 2017

भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन रविवार को पांच स्वर्ण पदक हासिल किए और शीर्ष पर रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया। भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। भारत ने टूर्नामेंट में कुल 12 स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और 12 कांस्य पदक हासिल किए।एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने एशियाई चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में चीन के वुहान में किया था, जहां भारत ने चार स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।एशियाई क्षेत्र में दिग्गज चीन ने दूसरा स्थान हासिल किया, हालांकि पदकों के मामले में वह भारत से काफी पीछे रहा। चीन ने आठ स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।तीसरा स्थान कजाकिस्तान को मिला। कजाकिस्तान ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारत के लिए रविवार को नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में, गोविंदन लक्ष्मणन ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में, स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में तथा पुरुष और महिला टीमों ने चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए।नीरज ने 85.23 मीटर दूरी हासिल करते हुए टूर्नामेंट में नया कीर्तिमान रचा। इसी स्पर्धा में भारत के देविंदर सिंह कांग ने कांस्य पदक हासिल किया।पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में गोपी थोनकल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक हासिल किया।हालांकि चैम्पियनशिप का आखिरी दिन भारत के लिए विवादास्पद भी रहा, जब महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में सबसे आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार करने वाली अर्चना यादव का स्वर्ण पदक श्रीलंका की प्रतिद्वंद्वी निमाली वालिवार्शा कोंडा को धक्का देने के कारण छीन लिया गया।यादव ने आखिरी लैप में गजब की तेजी दिखाते हुए दो मिनट पांच सेकेंड में फिनिश लाइन पार की। लेकिन यादव को अयोग्य करार दिए जाने के बाद निमाली (2:05.23) को विजेता घोषित किया गया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD