Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

पुदुच्चेरी : किरण बेदी ने 3 विधायकों के मनोनयन का किया बचाव, कांग्रेस बिफरी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुदुच्चेरी/नई दिल्ली , 06 Jul 2017

पुदुच्चेरी में तीन विधायकों को मनोनीत करने को लेकर उठा विवाद गुरुवार तो तब और गहरा गया, जब कांग्रेस ने इस फैसले को असंवैधानिक करार दिया, वहीं प्रदेश की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने फैसले का पुरजोर बचाव किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने नई दिल्ली में कहा कि किरण बेदी मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी तथा कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को शुरू से ही परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन विधायकों -पुदुच्चेरी भाजपा इकाई के अध्यक्ष वी.सामीनाथन, पार्टी के कोषाध्यक्ष के.जी.शंकर तथा शिक्षाविद् एस.सेल्वा को मुख्यमंत्री के परामर्श के बिना मनोनीत किया गया।

आजाद ने कहा कि यहां तक कि संसद में भी राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सिफारिश के आधार पर ही सदस्यों को मनोनीत करते हैं।किरण बेदी ने अपनी कार्रवाई को न्यायोचित ठहराने हुए ट्विटर पर सरकार के संघ राज्य क्षेत्र अधिनियम, 1963 के प्रावधानों का संदर्भ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "यही कानून है, जिसके तहत भारत सरकार ने तीन विधायकों को मनोनीत किया और उपराज्यपाल होने के नाते मैंने उन्हें पद की शपथ दिलाई।"उनके द्वारा पेश प्रावधानों में से एक के मुताबिक, तीन सदस्य उपराज्यपाल या इस उद्देश्य के लिए उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "जब कानून का पालन किया गया है, फिर यह लोकतंत्र की हत्या कैसे है?"किरण ने कहा, "कानून देखिए। केंद्र सरकार के पास मनोनीत करने की शक्ति है और उपराज्यपाल के पास शपथ दिलाने की शक्ति है..!"उन्होंने कहा, "मैं कानून की एजेंट हूं, मैं उसी के मुताबिक काम कर रही हूं। मंत्रिमंडल मेरे पास आया और मुझसे पूछा कि आप लोगों से क्यों मिल रही हैं? आप लोगों की समस्याओं का समाधान क्यों कर रही हैं? उन्होंने कहा कि आपको एक रबर स्टैंप की तरह होना चाहिए।"

 

Tags: Kiran Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD