Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया

 

पुर्तगाल : जंगल में आग से 58 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लिस्बन , 18 Jun 2017

पुर्तगाल के प्रेडोगाओ इलाके में एक जंगल में भीषण आग लगने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। रविवार को सरकारी आकंड़ों में इसकी जानकारी दी गई। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आंतरिक मामलों के मंत्री जोआओ गोम्स ने कहा कि कोइमब्रा शहर के पास ग्रामीण इलाके प्रेडोगाओ ग्रांडे के आसपास शनिवार को जंगल में लगी विनाशकारी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।गोम्स ने कहा, "आग से मरने वाले लोगों के बारे में जो नई जानकारी मिली है उसके मुताबिक बाद के शव ग्रामीण इलाकों में पाए गए हैं।" गोम्स को लिस्बन के उत्तरपूर्व से लगभग 190 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर अधिकारियों को ताजा जानकारी मुहैया कराने का काम सौंपा गया है। गोम्स ने कहा कि कम से कम 30 लोग लीरिया जिले में दो सड़कों पर खड़े अपने वाहनों में मृत अवस्था में पाए गए हैं। मोटरगाड़ियों में यात्रा करने वाले लोग आग की लपटों में फंस गए थे।

अन्य 17 लोगों को सड़क से आगे की ओर मृत अवस्था में पाया गया और 10 शव आसपास के ग्रामीण इलाकों से मिले।गोम्स ने कहा कि अग्निशमन दल के आठ कर्मी भी इसमें घायल हुए हैं, जिनमें चार गंभीर हालत में हैं।मनोवैज्ञानिकों की टीमों को आग में बचे हुए लोगों के इलाज के तैनात किया गया है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे इस घटना में अपने रिश्तेदारों की मौत से मानसिक तनाव में हैं।गोम्स ने कहा, "जंगल की आग चार अलग अलग जगहों पर अभी भी सक्रिय है और इसने प्रेडोगाओ ग्रांडे की कई सड़कों के संपर्क को काट दिया है।"पुर्तगाल की राहत टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा स्पेन ने आग पर काबू पाने में मदद करने के लिए दो वाटर-बाम्बिंग विमान भेजे हैं। फ्रांस की तरफ से भी राहत सहायता पहुंचने की उम्मीद है।आंतरिक मंत्री ने कहा, "आग शनिवार को दोपहर बाद इस तरह फैली, जिसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा तेज हवाओं ने धीमी आग को अनियंत्रित आग में परिवर्तित कर दिया।"प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, "दुर्भाग्य से हाल के वर्षो में जंगलों में आग के मामलों में यह सबसे बड़ी त्रासदी हम देख रहे हैं।"

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD