Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम ) प्रमुख के घर पर पुलिस के छापे के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार्जिलिंग , 15 Jun 2017

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हिंसक वारदात हुईं। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुं ग के दार्जिलिंग जिला स्थित आवास पर पुलिस की छापेमारी से नाराज जीजेएम कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस चौकी को आग लगा दी और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। जीजेएम कार्यकर्ताओं ने अपनी महिला शाखा नारी मोर्चा की अगुवाई में पटलीबास में गुरुं ग के घर पर छापेमारी करके लौट रहे पुलिस बल को घेर लिया और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।इस पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। हालात काबू से बाहर होने के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।कुछ वाहनों को आग लगा दी गई। इसमें एक मीडिया का भी वाहन था।पड़ोसी कालिम्पोंग जिले में कथित जीजेएम समर्थकों ने पेडोंग पुलिस चौकी को आग लगा दी।जीजेएम के महासचिव रोशन गिरी ने राज्य सरकार पर मनमानी व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केंद्र व राज्य सरकारों से 'राजनीतिक समस्या' को हल करने के लिए दखल देने की मांग की।गिरी ने कहा कि जीजेएम ने पहाड़ी क्षेत्र में हिंसा नहीं शुरू की है। राज्य सरकार ने ऐसा किया है। वे पुलिस का इस्तेमाल कर हमें दबाना चाहते है। पुलिस की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए हमने पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बंद बुलाया है।गिरी ने कहा, "यह एक कानून व व्यवस्था की नहीं, बल्कि राजनीतिक समस्या है। भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार को इसे राजनीतिक तौर पर हल करना चाहिए।"जीजेएम प्रायोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच पुलिस ने गुरुं ग के घर पर गुरुवार की सुबह छापेमारी की। 

पुलिस ने कहा कि उसने घर से धनुष और तीर, चाकू, कुल्हाड़ी, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त किया है।दार्जिलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा, "इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।"उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि ये सभी हथियार पुलिस पर हमला करने के लिए जुटाए गए थे। कोई शांति प्रिय व्यक्ति इस बड़ी मात्रा में हथियार नहीं रख सकता।"पुलिस के आरोपों को खारिज करते हुए गिरी ने कहा कि उन्हें क्या मिला? घनुष और तीर? यह पहाड़ी इलाकों के परंपरागत हथियार हैं। पार्टी कार्यालय में स्थानीय स्कूलों के वार्षिक तीरंदाजी कार्यक्रम के लिए इन्हें जमा किया गया था।इस बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गुरुं ग के घर के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुईं और अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देब ने जीजेएम की हड़ताल को अवैध और लोगों के खिलाफ जंग बताया और किसी भी कीमत पर इसे खत्म करने की बात कही।देब ने कहा, "उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने इस तरह की हड़ताल को पहले ही अवैध घोषित किया है। यह हड़ताल पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के खिलाफ है। राज्य प्रशासन व तृणमूल नेतृत्व पहाड़ी लोगों को बंद को रोकने के लिए एकजुट करेगा।"गुरंग के घर पर छापेमारी पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि इस तरह के कठोर कदम से हालात पहाड़ी क्षेत्र में बदतर हो सकते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी से मामले का हल निकालने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD