Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

गोरखालैंड के लिए आंदोलन किसी भी कीमत पर जारी रहेगा : जीजेएम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार्जिलिंग , 14 Jun 2017

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा उत्तरी बंगाल के पहाड़ी इलाके दार्जिलिंग में आहूत अनिश्चितकालीन बंद के बीच पार्टी अध्यक्ष बिमल गुरुं ग ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार को चुनौती देते हुए ऐलान किया कि पृथक गोरखालैंड राज्य के लिए आंदोलन 'किसी भी कीमत पर' जारी रहेगा। गुरुं ग ने कहा, "गोरखालैंड आंदोलन हमारे समुदाय के विकास की लड़ाई है। अन्य मांगें बाद में भी पूरी की जा सकती हैं, लेकिन हमारे लिए समुदाय की स्वतंत्रता पहले है। अगर समूचे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी यहां भेज दिया जाए, तो भी हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"राज्य पुलिस पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि वे उनके आंदोलन से निपटने के लिए 'अलोकतांत्रित तरीकों' का इस्तेमाल न करें।उन्होंने आरोप लगाया, "हमारा आंदोलन और रैली लोकतांत्रित तरीके से आगे बढ़ रही थी। पुलिस ने हमें रोकने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए। वे (पुलिस) तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।"

गुरुं ग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सड़कों पर कैंप कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें इस बात से अवगत होना चाहिए कि जो लोग उनकी सुरक्षा कर रहे हैं, वे भी गोरखा हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वे आने वाले दिनों में रात-दिन उनकी सुरक्षा नहीं कर पाएंगे।"मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दावा किया कि पहाड़ी इलाके के सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।राज्य सरकार पर पहाड़ी इलाकों में 'राजनीतिक तानाशाही' का आरोप लगाते हुए गुरुं ग ने पर्यटकों तथा वहां काम करने वाले लोगों से अपील की कि वे हालात पर विचार करें और यहां ठहरने पर पुनर्विचार करें।उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, "यहां लाठीचार्ड जैसी घटनाएं रोजाना हो रही हैं। ऐसे हालात में काम या पर्यटन कैसे संभव है।"

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD