Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया

 

उत्तर प्रदेश : सरिया फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 9 मजदूर झुलसे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) , 11 Jun 2017

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की देहात के रनियां इंडस्ट्रियल एरिया की एक सरिया फैक्ट्री में रविवार तड़के ब्वॉयलर फटने से नौ मजदूर झुलस गए, जिनका उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है। तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है।रनियां में शेरपुर तरौंदा रोड पर राजरतन रोलिंग मिल्स नामक सरिया फैक्ट्री है। रविवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में काम के दौरान ब्वॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे उसमें भरा गर्म केमिकल व लोहा पास में काम कर रहे श्रमिकों पर आ गिरा। इससे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। झुलसे मजदूरों की चीखें सुनकर अन्य श्रमिकों और प्रबंधन के लोगों ने बुरी तरह झुलस चुके नौ मजदूरों को हैलट अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। जांच में पता चला कि सभी ठेका मजदूर है, लेकिन हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। झुलसे नौ में से आठ मजदूरों की पहचान धीरेंद्र, राजू, रानू, महेश, रविशंकर, राम लखन, आशुतोष और इंदु के रूप में हुई। वहीं एक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD