Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

चीन-भारत संबंधों को तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखें : नरेंद्र मोदी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट पीटर्सबर्ग , 02 Jun 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत व चीन के बीच मतभेदों के बारे में धारणाएं दूर करने का आह्वान किया और कहा कि दोनों देशों के संबंधों को तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा संबंधी विवादों के बावजूद दोनों देशों के बीच बीते 40 वर्षो में एक भी गोली नहीं चली।मोदी ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (एसपीआईईएफ) में भारत की रूस से नजदीकी तथा चीन के साथ मतभेद के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा, "जहां तक चीन की बात है, तो हर किसी को पता है कि दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद है। बीते 40 वर्षो से दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी देश की तरफ से एक भी गोली नहीं चली है।"उन्होंने कहा, "विवादों के बावजूद हम आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वे हमारे देश में निवेश कर रहे हैं, हम उनके देश में निवेश कर रहे हैं। दोनों तरफ व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है।"सवाल का सीधे-सीधे जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत तथा चीन के बीच के संबंधों को तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।मोदी ने कहा, "हम जानते हैं कि चीन व रूस के बीच क्या संबंध हैं। और चीन जानता है कि भारत व रूस के बीच क्या संबंध है। इन सबके बावजूद, भारत तथा चीन कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों देश ब्रिक्स तथ ब्रिक्स विकास बैंक जैसे महत्वपूर्ण मंचों में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि यह केवल यही दर्शाता है कि दुनिया एक-दूसरे पर निर्भर है और एक-दूसरे से परस्पर जुड़ी हुई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए लागू होता है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD