Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा - कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

 

बुद्धिजीवी वर्ग का समाज की तरक्की में अहम योगदान :अमित शाह

लॉ भवन में शहर के बुद्धिजीवियों से हुए रूबरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रबुद्ध नागरिकों से मिले फीडबैक के आधार पर काम करते हुए भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी। अमित शाह आज चंडीगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय सैक्टर-37 स्थित लॉ भवन में शहर के बुद्धिजीवियों से रूबरू थे। इस बैठक में चंडीगढ़ के व्यापारी, कर्मचारी, प्रोफैशनल्ज, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी आदि शामिल थे।अमित शाह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का मूल मंत्र उस पार्टी का सिद्धांत, आंतरिक लोकतंत्र और संकल्प होता है। भाजपा इन्हीं तीन मूल्यों को निर्वहन करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में एक हजार से अधिक राजनीतिक दल हैं लेकिन आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के मामले में भाजपा सबसे आगे है।आज देश के कई राज्यों में पार्टियां परिवारवाद की भेंट चढ़ गई हैं लेकिन भाजपा आंतरिक लोकतांत्रिक ताकत की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चयन चुनाव के माध्यम से होता है। 

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग का किसी भी समाज की तरक्की में अहम योगदान होता है। बुद्धिजीवी वर्ग से मिलने वाले मूल्यवान विचार देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई विभाजन नहीं है, सभी लोगों को लोकतांत्रिक प्रणाली से अपने विचार रखने का अधिकार है।उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना राष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर की गई थी। इतिहास गवाह है कि पंडित दीदयाल उपाध्याय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के नेताओं ने हमेशा समाज व राष्ट्र हित को पहल दी है।इससे पहले चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश में यह पहली बार हो रहा है जब सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर का दौरा करके प्रबुद्ध नागरिकों से विचार विमर्श कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, महामंत्री डॉ.अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर आशा जयसवाल, महासचिव चंद्रशेखर, मीडिया विंग के प्रभारी रविंद्र पठानिया समेत कई नेता मौजूद थे।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD