Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

अनिल माधव दवे की सादगी थी पहचान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

18 May 2017

अनिल माधव दवे पर्यावरण प्रेमी, निष्काम कर्मयोगी, नर्मदा पुत्र, नदी संरक्षणवादी, चिंतक, विचारक, लेखक, शिक्षक, शौकिया पायलट, नाविक और भी न जाने कितने अलंकरण तथा नामों से पहचाने जाते थे। विडंबना यह कि कब किसने सोचा था, देर शाम तक पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ गूढ़ मंत्रणा में व्यस्त दवे सुबह होते-होते चिरनिद्रा में विलीन हो जाएंगे! बेहद, सीधे, सरल और हंसमुख स्वाभाव के विनम्रता से परिपूर्ण अनिल दवे शीर्ष पर पहुंच कर भी अत्यंत सादागी भरा जीवन जी रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दवे का जन्म 6 जुलाई, 1956 को उज्जैन के बड़नगर में हुआ था।उन्होंने आरंभिक शिक्षा गुजरात में पूरी कर, इंदौर से ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री ली। कॉलेज के दबंग छात्र नेता और संघ प्रचारक दवे आजीवन अविवाहित रहे। पहली बार 2009 में राज्यसभा गए। दवे ने नर्मदा समग्र संगठन की स्थापना की पर तरह-तरह के कार्यक्रम कर पर्यावरण की संरक्षा के प्रति जनचेतना का काम किया। अंतिम समय तक वह नर्मदा नदी और इसके जलग्रहण क्षेत्र के संरक्षण के लिए काम करते रहे। नर्मदा से लगाव के कारण ही उन्हें 'नर्मदा-पुत्र' भी कहा जाने लगा।

नर्मदा परिक्रमा पूरी करने के लिए उन्होंने 18 घंटों तक विमान से नर्मदा किनारे उड़ान भी भरी और बेहद दुर्गम मार्गों से यात्रा पूरी की। समूचे एशिया में विशिष्ट पहचान बनाए द्विवार्षिक 'नदी महोत्सव' का आयोजन भी उन्होंने किया, जिसके जरिए पूरे विश्व में नदियों के संरक्षण से जुड़े जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय मुद्दों को जुटाया जाता है, विश्लेषण किया जाता है। दवे ने विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में राजनीतिक, प्रशासनिक, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, यात्रा वृत्तांत, इतिहास और प्रबंधन पर कई पुस्तकें भी लिखीं। प्रमुख चर्चित पुस्तकों में 'शिवाजी एंड सुराज', 'ए क्रिएशन टू क्रिमेशन', 'रैफ्टिंग थ्रू' 'सिविलाइजेशन', 'ट्रैवलॉग', 'यस आई कैन', 'सो कैन वीए बेयांड कोपेनहेगन', 'शताब्दी् के पांच काले पन्ने', 'संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से', 'महानायक चंद्रशेखर आजाद', 'रोटी और कमाल की कहानी', 'समग्र ग्राम विकास' और 'अमरकंटक से अमरकंटक' शामिल हैं।दवे ने विश्व में कई जगह युनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज अर्थात 'यूएनएफसीसीसी' द्वारा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलनों में भाग लेने के साथ ही आतंकवाद का मुकाबला करने, इजरायल में हर वर्ष आयोजित होने वाली संगोष्ठियों और सम्मेलनों में हिस्सा भी लिया। 

संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोप के विभिन्न, हिस्सों तथा दक्षिण अफ्रीका की यात्राएं की। वह एक बेहतर शिक्षक भी थे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए कई प्राथमिक शालाओं में बच्चों की अक्सर कक्षाएं लेते थे। बच्चों में घुल-मिल जाना, अलग ही अंदाज में पढ़ाने की कला से उन्हें 'अनिल गुरुजी' भी कहा जाने लगा। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 5 जुलाई, 2016 को शपथ ली थी। बेहद अहम जिम्मेदारी को निभाते साल भर भी पूरे नहीं हुए कि काल ने उन्हें हमसे छीन लिया।अनिल माधव दवे को 'जावली' रणनीतिकार कहा जाता था। अपने कौशल व दूरदर्शिता से मध्यप्रदेश के छह-छह चुनावों में उन्होंने प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया। सभी को पता है कि वह अनिल दवे ही थे, जिन्होंने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंकने की मुहिम का न केवल आगाज किया था, बल्कि कर भी दिखाया।मप्र में कांग्रेस को सत्ता से रुखसत करना और भाजपा को सरकार में रहते हुए दो-दो बार सत्ता में लाने का विलक्षण करिश्मा इसी करिश्माई शख्सियत ने कर दिखाया था। 

वर्ष 2003 में 'जावली' से निकला 'मिस्टर बंटाधार' का जुमला कांग्रेस के लिए परेशानी का सबक बन गया।पहले विभाग प्रचारक रहते हुए 1999 तक, परदे के पीछे रहने वाले अनिल दवे, उमा भारती के भोपाल से लोकसभा चुनाव के वक्त सुर्खियों में आए। समय के साथ भाजपा की अंदरूनी राजनीति के समीकरण भी बदलते रहे। जब भी चुनाव आता चाहे लोकसभा का हो या विधानसभा, वो ही पार्टी की जरूरत बनकर उभरते और सरकार बनते ही फिर गुमनामी में खो जाते। पहली बार नरेंद्र मोदी ने पद और सम्मान देकर उन्हें आगे बढ़ाया। वहां भी उन्होंने बहुत कम समय में अपनी अमिट छाप छोड़ दुनिया को अलविदा कह दिया। इसमें कोई संदेह नहीं कि अपनी योग्यता, कर्मठता और जीवटता के चलते एक खास मुकाम के बावजूद बेहद सादगी पसंद दवे के लिए बेहतर श्रद्धांजलि उनकी पुस्तक 'शिवाजी और सुराज' की पंक्तियां ही होंगी, जिसमें प्रतिमा निर्माण की मनोदशा और शब्द रूपांतरण के मनोगत स्वरूप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहीं स्वयं पर ही तो नहीं लिखा- "धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, व्यावसायिक समाज में किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले हर उस नायक की एक प्रतिमा होती है, जो उस व्यक्ति के विचार, व्यवहार, आचरण, निर्णयों तथा उसके प्रति समाज के मन में उपजी अवधारणाओं के कारण बनती हैं।"पर्यावरण पर करने को अभी बहुत काम बाकी है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD