Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार

 

ज्यादा उम्र में मां बनना गलत नहीं

मातृ दिवस पर विशेष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2017

अधिक उम्र में मां बनने पर महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि 40 या इससे अधिक उम्र में मां बनना गलत विचार नहीं है। फिल्म जगत पर नजर डाली जाए, तो हैले बैरी, सुजान सारानडोन, सेलिन डियोन, फराह खान और डायना हेडन जैसी अभिनेत्रियों ने 40 साल के बाद मां बनने का सुख प्राप्त किया, लेकिन अब यह चलन केवल फिल्मी सितारों तक ही सीमित नहीं है।गुरुग्राम के कोलंबिया एशिया अस्पताल में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अमिता शाह ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, "40 या इससे अधिक की उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इसमें 20 से 30 प्रतिशत तक का बढ़ावा हुआ है। इनमें से अधिकतर महिलाएं उच्च मध्यम वर्ग से हैं और करियर उन्मुख हैं।"अमृतसर के फोर्टिस एस्कोर्ट्स अस्पताल के स्त्रीरोग विभाग में सलाहकार गुरसिमरन धालीवाल ने भी इस स्थिति पर स्वीकृति जताते हुए कहा कि अधिक उम्र में मां बनने का चलन अब केवल पश्चिमी देशों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भारतीय महिलाएं भी इसे अपना रही हैं। 

महिलाएं केवल करियर और शिक्षा को लेकर ही इस प्रकार के फैसले नहीं ले रही हैं। थाणे के कोकून फर्टिलिटी में आईवीएफ और प्रजनन सर्जरी की सलाहकार राजलक्ष्मी वालावाल्कर डाल्वी ने कहा, "सही जीवनसाथी मिलने में देर और अगर मिल भी जाए तो अच्छे रिश्ते या शादी के बाद जीवन में सही प्रकार से बस जाने के बाद ही महिलाएं मां बनने का फैसला करती हैं।"मणिपुर सरकार में अधिकारी देवीकरानी भी अधिक उम्र में मां बनी, क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहती थीं।उन्होंने कहा, "मैं 37 साल तक अकेली थी, लेकिन अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए मैंने शादी की और 39 साल की उम्र में मैंने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ साल बाद मुझे दो जुड़वां बच्चे हुए।"द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल में प्रसूति और स्त्री रोग की वरिष्ठ सलाहकार सरिता सबरवाल ने अधिक उम्र में मां बनने की परेशानियों के बारे में कहा, "इस उम्र में मां बनने पर गर्भावस्था में कई जोखिम होते हैं। इसमें गर्भपात, उच्च रक्तचाप, गर्भकालीन मधुमेह और कम वजन वाले शिशुओं के जन्म का खतरा अधिक होता है।"वालावाल्कर डाल्वी ने कहा कि मां बनने के लिए महिलाएं जितनी अधिक देरी करती हैं, उन्हें उतनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, "अधिक उम्र में अंडे बनने में समस्याएं, गर्भपात और जन्म से संबंधित परेशानियां अधिक होती हैं। 

उन्हें आईवीएफ इलाज की जरूरत होती है और 'डोनर एग' इलाज के जरिए अधिक उम्र की महिलाएं गर्भधारण कर पाती हैं।"अधिक उम्र में मां बनने पर जहां कई समस्याएं सामने आती हैं, तो इसके कई सकारात्मक पहलू भी हैं। वालावाल्कर-डाल्वी ने 40 की उम्र में माता-पिता बनने वाले लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार, धैर्यवान और आत्मनिर्भर होते हैं। वे अधिक अनुभवी, वित्तीय रूप से सक्षम और अपने करियर में सहज होते हैं। धालीवाल का मानना है कि अगर अधिक उम्र में गर्भधारण के कई जैविक नुकसान हैं, तो दूसरी ओर इसके कई सामाजिक लाभ भी हैं। उन्होंने कहा, "अधिक उम्र में मां बनने वाली महिलाएं अपने बच्चों के जन्म के लिए जरूरी चीजों का त्याग करने के लिए तैयार रहती हैं। वे ऐसी स्थिति में गर्भधारण से संबंधित सभी जटिलताओं के लिए अधिक परिपक्व होती हैं।"धालीवाल ने कहा कि हर महिला अपने जीवन के लिए स्वयं फैसला लेती है, लेकिन एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए रोजाना व्यायाम, प्रारंभिक गर्भावस्था में आनुवांशिक परामर्श और असामान्यताओं के लिए परीक्षण जैसी चीजें किसी भी उम्र में मां बनने के लिए जरूरी होती हैं।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD