Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने बक्करवाल चेक मंजमोह में मॉडल विलेज का उद्घाटन किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 09 May 2017

हज एवं औकाफ, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने आज काजीगुंड के बक्करवाल चेक मंजमोह में एक मॉडल विलेज का नींव पत्थर रखा। गुज्जर एवं बक्करवाल सलाहकार बोर्ड के उप-चेयरमैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस मॉडल विलेज से मंजमोह क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा यहां पर अनुसुचित जनजातीय के उत्थान के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुज्जर एवं बक्करवाल समुदाय की प्रगति एवं विकास के लिए बहुत सी योजनाएं षुरु की हैं। उन्होंने कहा कि अनुसुचित जनजातीय के सम्पूर्ण विकास के लिए सरकार द्वारा पहली बार जनजातीय कार्यों के लिए एक अलग से विभाग बनाया गया है। अंद्राबी ने अधिकारियों पर सर्म्पणभाव से कार्य करने के लिए बल दिया ताकि सभी चालू विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि खास किस्म के दूध तथा मुर्गीपालन को सहकारिता आधार पर विकसित किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकार अनुसुचित जनजातीय के रोजगार पैदा करने तथा कौशल विकास के लिए योजनाएं बना रही है।यह जानकारी भी दी गई कि मंजमोह में मॉडल विलेज पर 11 करोड़ रु. का व्यय होगा जिसमें सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मॉडल विलेज में बेहतर सड़क सम्पर्क, बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण सिस्टम को बढ़ाना, बेहतर निकास व्यवस्था, खेल सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, बेहतर शिक्शा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को मंत्री के समक्श रखा तथा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया उनकी सभी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।इसके उपरांत अंद्राबी ने अनंतनाग-वेरीनाग-डूरु सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरु करवाया तथा अभियंताओं पर कार्य की गुणवŸाा बनाए रखते हुए इसे समय पर पूरा करने के लिए ज़ोर दिया।  

 

Tags: Syed Farooq Ahmad Andrabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD