Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

..तो नर्मदा क्रिकेट का मैदान बन जाएगी : अनिल माधव दवे

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 May 2017

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने लोगों को चेताते हुए सोमवार को यहां कहा कि यदि पहाड़, जंगल, पर्यावरण नहीं बचाए गए तो नर्मदा नदी क्रिकेट का मैदान बन जाएगी। दवे ने यहां प्रशासनिक अकादमी में आयोजित नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण मंथन को संबोधित करते हुए कहा, "नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के कारण मध्यप्रदेश पूरे देश में नदी एवं जल संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।"उन्होंने कहा, "नर्मदा के अलावा जीवन में कुछ नहीं है। हर छोटी नदी को जीवंत बनाने का अभियान चलना चाहिए। जो नदी प्यास बुझाती है, वही गंगा है। गांवों के समीप बहने वाली नदियों, गांवों के तालाबों, पोखरों को बचाने की जरूरत है।"दवे ने आगे कहा, "नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र को समृद्घ बनाने की जरूरत है। समाज बिना सरकारी सहयोग के भी यह काम आत्मप्रेरणा से कर सकता है। करीब एक लाख किलोमीटर कैचमेंट एरिया में जल स्रोतों को जीवन देने का काम आगे बढ़ाना होगा।"उन्होंने कहा, "नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देना होगा। यदि स्वास्थ्य बचाना है तो रसायन मुक्त खेती जरूरी है।"इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जलपुरुष राजेंद्र सिंह सहित अनेक जल विशेषज्ञ मौजूद थे।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD