Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

हॉकी खिलाड़ी एस.वी. सुनील के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 200 मैच पूरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इपोह (मलेशिया) , 30 Apr 2017

सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दूसरे राउंड रोबिन मैच को जीतने के साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी एस.वी. सुनील ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने 200 मैच पूरे कर लिए। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी। ऐसे में सुनील के लिए यह उपलब्धि और भी खास हो गई है।कुर्ग में जन्मे सुनील ने 2007 में चेन्नई में हुए एशिया कप टूर्नामेंट के जरिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2008 में सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। सुनील के करियर का सबसे बेहतरीन साल 2011 रहा, जब उन्होंने चैम्पियंस चैलेंज में तीन शानदार गोल दागे। वह हॉकी के मैदान के सबसे तेज खिलाड़ी माने गए थे। 

भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाने वाले सुनील ने रियो ओलम्पिक-2016 में भारतीय दल के उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके अलावा, वह पिछले साल लंदन में आयोजित हुए 36वें एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें पिछले साल एशिया हॉकी संघ द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ एशियाई खिलाड़ी के पुरस्कार से भी नवाजा गया। उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, 2015 विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक भी जीते हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 200 मैच पूरे कर चुके सुनील को इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बधाई दी है। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD