Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के लिए अभी पहल नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

दिल्ली (आईएएनएस) , 10 Dec 2013

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा केंद्र सरकार को अभी प्राप्त नहीं हुई है। शिंदे ने मीडिया से कहा कि 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को मात्र आठ सीटें मिली हैं, इसलिए नई सरकार के गठन में उसे कोई भूमिका नहीं निभानी है। राष्ट्रपति शासन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमें उपराज्यपाल की तरफ से कोई अनुशंसा नहीं मिली है।"दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 31 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन सरकार गठन के लिए जरूरी 36 सीटों से वह पीछे है। इसलिए वह सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकती। नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) 28 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है। दोनों पार्टियों का कहना है कि वे विपक्ष में बैठने को तैयार हैं। आप ने भाजपा को समर्थन देने और कांग्रेस से समर्थन लेने से इनकार कर दिया है, ऐसे में नई सरकार के गठन की संभावना क्षीण हो चली है। दिल्ली की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले सरकार बनने की स्थिति में उपराज्यपाल को राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करनी होगी और निर्वाचन आयोग को छह महीने के भीतर फिर से चुनाव कराना होगा। 

 

Tags: sushilkumar shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD