Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

दुनिया को होने लगा है भारत की ताकत का एहसास : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहरसा (बिहार) , 25 Apr 2017

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां मंगलवार को कहा कि आज भारत की ताकत का एहसास दुनिया को होने लगा है। अब लोग यह जानने लगे हैं कि भारत इस पार ही नहीं, उस पार भी मार सकता है। सहरसा में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पटेल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षो में कमजोर नहीं, मजबूत हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हुए कहा कि नक्सलियों ने महिलाओं को आगे कर जवानों पर हमला किया।उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में नक्सलियों को ललकारते हुए कहा, "मैं उन्हें ललकारता हूं कि अगर मां का दूध पिया है तो जवानों से सामने से लड़कर देखते, फिर क्या होता है, पता चल जाता।" 

उन्होंने कहा, "हमलोग आदिवासियों के क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। उन क्षेत्रों में सड़कें बनाना चाहते हैं, स्कूल खोलना चाहते हैं, लेकिन नक्सली ऐसा करने नहीं देना चाहते।" उन्होंने राष्ट्र स्वाभिमान की चर्चा करते हुए कहा, "देश में कितने भी आपसी मतभेद हो, परंतु कोई बाहर का देश हमारे देश के खिलाफ बोलता है तो पूरा देश सबकुछ भूलकर एक साथ खड़ा होता है। यही हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान है।"वीर कुंवर सिंह को याद करते हुए गृहमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार कुंवर सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सपने के अनुरूप भारत बनाने के प्रति दृढ़संकल्पित है। उनके सपनों को पूरा करने को लेकर सरकार सरकार आगे बढ़ रही है। भारत को एकबार फिर जगतगुरु बनाने की ओर हम बढ़े हैं।" उन्होंने कहा कि स्वत्रंता सेनानियों के बलिदान के बाद भी देश 70 सालों से गरीबी से जूझ रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा, "हमलोगों ने जो वादा किया है वो पूरा करेंगे। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।" 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD