Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामलला के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

देश में आज गांधी के विचार दरकिनार किए जा रहे : लालू प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 17 Apr 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि आज देश में महात्मा गांधी के विचारों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी के देश को बचाने के लिए ही बिहार में महागठबंधन किया गया। 'चंपारण सत्याग्रह' के 100 साल पूरे होने के अवसर पर पटना में आयोजित 'स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह' में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द होने को लेकर लालू ने उनपर निशाना साधा और कहा, "यह कार्यक्रम लालू प्रसाद और नीतीश का नहीं है। अगर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को नहीं आना था तो उन्होंने स्वीकृति क्यों दी थी।"

अपने खास अंदाज में लालू ने कहा, "नहीं आने की वजह से मंच से नाम काटना पड़ा और कुर्सी हटानी पड़ी। उन्हें पता था कि मंच पर राहुल गांधी और लालू प्रसाद मौजूद रहेंगे, इसलिए वह नहीं आए। वैसे कोई आए या नहीं आए कोई फर्क नहीं पड़ता।" इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों से मार्गदर्शन देने की अपील की और कहा कि आज देश चौराहे पर खड़ा है। आज लोग आरक्षण समाप्त करने और संविधान बदलने की साजिश रच रहे हैं। 

लालू ने कहा, "एक तरफ गांधी के हत्यारे गोडसे को समर्थन करना और दूसरी ओर गांधी को माला पहनाना, यह नहीं चलेगा।" 

उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीष कुमार और बिहार सरकार को बधाई दी।उल्लेखनीय है कि इस समारोह में राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन चंपारण सत्याग्रह के कथित राजनीतिकरण के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा, "राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के राजनीतिकरण से आहत हैं। कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के मंच साझा करने से स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान नहीं, अपमान किया जा रहा है।"इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बिहार तथा देश के कई राज्यों से आए स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD