Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

उत्तर प्रदेश : 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सहगल, रमारमण पर गिरी गाज

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Apr 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। योगी सरकार ने पिछली सरकार के चर्चित आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल और नोएडा के अध्यक्ष रमारमण को भी हटा दिया है। राज्य सरकार ने बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, नवनीत सहगल को प्रमुख सूचना सचिव सहित कई विभागों की जिम्मेदारियों से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।नवनीत सहगल की जगह अब अवनीश कुमार अवस्थी प्रमुख सचिव सूचना एवं पयर्टन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

इसके अतिरिक्त नोएडा के अध्यक्ष रमारमण को भी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उनकी जिम्मेदारी मेरठ के मंडलायुक्त आलोक सिन्हा को दी गई है। प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन एवं राज्य संपत्ति विभाग अनिता सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उप्र के संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. हरिओम को भी प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। उप्र के आबकारी आयुक्त मृत्युंजय नारायण सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।इसके साथ उनके पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं संस्कृति विभाग के सचिव पद की भी जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग का भी कार्यभार उनके पास रहेगा। इसके अलावा, कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। 

 

Tags: Transfer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD